1. आंखे दूसरों की आंखों की पुतलियां पलकें आई कांटेक्ट! हमें बता देती है कि उनके मन में क्या चल रहा है, अगर आपसे बात करने वक्त उनकी आंखों की पुतलियां फैली हुई है तो इसका मतलब है कि वह आपसे अट्रैक्टेड है। आपको पसंद करते हैं। लेकिन हर बार ऐसा जरूरी नहीं है। बहुत बार आसपास की लाइट की वजह से जब लाइट की रोशनी ज्यादा होती है तो वो आंखों को चुभती है। उसकी वजह से आंखों की पुतलियां फैल जाती हैं,
जब आप किसी से बात कर रहे हो और उसकी आखों की पुतलियां बाई तरफ उपर ऊपर की ओर हो तो समझ जाए किसी बात को याद करने की कोशिश कर रहे हैं, और अगर उनके आखों की पुतलियां दाई तरफ ऊपर की ओर हो तो समझ जाइए वो किसी चीज की कल्पना कर रहे हैं, या दिमाग़ में कुछ झूठी बात बना रहे हैं
अगर कोई व्यक्ति आपको आंखे मिलकर बात करता है तो समझ जाइए वो आपके बातो को सुनने में दिलचस्पी रखता है, और उसी तरह कोई बात करते वक्त वो आपसे नज़रे नही मिला रहा तो समझ जाइए वो आपको सुनने में आपसे बात करने में कोई रूचि नही रखता, इसके अलावा अगर कोई कोई घूर रहा है तो समझ लीजिए वो आपसे गुस्सा है, या आपसे परेशान हैं
आखों की पलके भी बहुत कुछ बंया करती हैं अगर किसी के समान्य तरह से झपक रही है तो ठीक है लेकिन कोई बहुत जल्दी जल्दी अपने पलके झपका रहा है तो समझ जाना, वो इंसान परेशान हैं चिंतित है और अगर कोई पलके बहुत कम झपका रहा है तो, वो अपने भावनाओ को छुपाने की कोशिश कर रहा है,
2. होठ अगर आपसे बात करते हुए सामने वाले इन्सान ने अपने होठों को मुंह के अन्दर की ओर दबा कर मुंह बंद किया हुआ है तो समझ लीजिए वो आपके बात से संतुष्ट नही है, और अगर कोई आपके बार बार अपने होठों दांतो से बाइट कर रहे वह इन्सान किसी बात से परेशान हैं या वो किसी चिंता में है अगर कोई बार अपने होठों को अपने हाथ या उंगलियो से तो वो इंसान अपने इमोशंस छुपा रहा है
3. हाथ अगर सामने वाले इन्सान ने अपने हाथ की मुठ्ठी बहुत टाईट बंद कर रखी है मतलब वो इंसान अभी बहुत गुस्सा है, और अपने गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है, अगर कोई व्यक्ति आपसे बात करते वक्त अपने हाथो को मोड़ लेते है मतलब की वो आपके बातो से खुलकर अग्री नही करना चाहते है
अगर कोई इंसान आपसे बात करते वक्त अपने उंगलियों को बार बार टेबल या कही पर बजा रहा है तो इंसान किसी बात से बहुत निराश या हताश है या फिर वो आपके बातो से बोर हो रहे हैं,
4 पैर बात करते वक्त सामने वाला अपने पैर खुले करके बैठा है मतलब वो इन्सान आप पर आपके बातो पर हावी होने का स्वभाव रखता है, वाही अगर अपना एक पैर दूसरे पैर के ऊपर रख के बैठा है और उसके दोनो पैर नीचे की और हैं मतलब वो इन्सान थोड़ा क्लोज नेचर का हैं या शर्मिला है लेकिन अगर एक टांग दूसरे टांग के ऊपर हैं और 90 डिग्री का एंगल बन रहा है मतलब वो इंसान अपने बात को बोलने में पूरा कॉन्फिडेंस है
5. मुस्कुराहट कोई इंसान सुनकर सच में खुश हैं या दिखावा कर रहा है, तो अगर किसी को आपके बाते सुनकर सच में हसी आ रही है तो उनके आंखों के साइड में सिलवाते आएगी, और किसी की मुस्कान थोड़ी फखी सी है मतलब वो आपके बातो से ज्यादा खुश नहीं है और वो शायद दिखावा कर रहे हैं,
इसके अलावा कोई कितने देर हस या मुस्कुरा रहा है इससे भी आप पता लगा सकते है कि उन्हें आपकी बाते अच्छी लगी या नही, अगर आपकी बात सुनने के बाद किसी के चेहरे में 6 7 सेकंड ज्यादा देर मुस्कान रहती हैं मतलब वो इन्सान आपकी बातो से खुश हैं संतुष्ट हैं, और अगर किसी की मुस्कान 3 से 6 सेकंड हैं मतलब वे कुछ खास खुश या संतुष्ट तो नही है बस दिखावा कर रहे हैं, लेकिन अगर 1 2 सेकंड की मुस्कान हैं तो वे आपके बातो से जरा भी खुश नही है या आपसे गुस्सा है