अनचाहे बालों की समस्या जिसे अतिरोमता ( hirsutism ) कहते हैं, जिसमे पुरुषो और स्त्रियों के शरीर में ऐसी जगहों पर बालों का ग्रोथ हो जाता है जहां पर नॉर्मली बाल बहुत कम होते हैं या फिर होते ही नहीं है, जैसे कि छाती, चेहरे, कपाल आदि
यह समस्या पुरुषो मुकाबले महिलाओ में बहुत ज्यादा पाई जाती हैं और इन समस्याओं के लोग बहुत सारे एलोपैथी दवाई या कॉस्मेटिक्स या लेज़र जैसे उपचार करती है, लेकिन इन समस्याओं के लिए होम्योपैथी दबाए भी बहुत कारगर साबित होती हैं
होम्योपैथी चिकित्सा ना केवल उन बालों के ग्रोथ को ख़त्म करती बल्कि जिन कारणो से उन जगहों पर बालों की ग्रोथ होती हैं उन कारणों को भी खत्म कर देती हैं,
ये कुछ होम्योपैथी मेडिसिन है Thuja 1m, Natrum Mur 10m, Oleum jac 3x, Repl 53 drop लेकिन मेरी तरफ से आपको सलाह है कि इन दवाओं का सेवन डॉक्टर के परामर्श से ले, क्योंकि एक डॉक्टर ही आपको ज्यादा बेहतर जानकारी दे सकता हैं ।
अगर आयुर्वेद की बात करे तो आयुर्वेद में तो बहुत सारे तरीके बताए गए हैं लेकिन एक जो तरीका जो मुझे सही सही लगा वो हैं कुशुम का तेल और ठनका (Thanaka) पाउडर, ठनका पाउडर और कुसुमा के तेल के मिश्रण में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके बालों को कमजोर कर उन्हें तोड़ देते हैं।
ठनका का पाउडर के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी ये आपको आसानी से बाजार में मिल सकता है। इसी तरह कुसुमा का तेल भी आपको बाजार में मिल सकता है। इन दोनों को आप एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। आप इसे तब तक मिलाएं जब तक ये गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद आप इसे तुरंत अपने शरीर के अनचाहे बाल वाले हिस्से पर लगा सकते हैं। आपको बता दें कि इस मिश्रण या पेस्ट को आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें ,
अनचाहे बालों को शरीर से दूर करने के लिए ये एक आयुर्वेदिक तरीका है जिसे सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इसके पीछे कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लेकिन आयुर्वेद में इस तरीके को काफी फायदेमंद और असरदार माना जाता है।