मस्से का घरेलू उपचार
केला
केला ही नहीं इसके छिलकों के भी बेशुमार फायदे हैं. सेहत बनाने के साथ इसका छिलका आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकता है. केले के छिलके में मस्से को सुखाने की क्षमता होती है. इसके लिए रात को मस्से वाली जगह पर केले के छिलके को रखकर उस पर कपड़ा बांध लें. ऐसा तब तक करें जब तक मस्सा साफ न हो जाए.
सोडा
मस्सा हटाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें कैस्टर ऑइल डालकर इस पेस्ट को मस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. चेहरे को एक घंटे बाद धो लें. एक महीने में आपको मस्सों की परेशानी से निजात मिल जाएगी.
लहसुन
लहसुन में पाए जाने वाले एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा से मस्से हटाने में मदद करते हैं. मस्से हटाने के लिए लहसुन की दो कलियां लेकर उनका पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को मस्से पर एक घंटे तक लगाकर रखें. थोड़ी देर बाद त्वचा को पानी से धो लें. दिन में दो बार इस उपाय को करें.
पपीता
एक कच्चे पपीते की सतह पर हल्के कट लगाकर उससे निकलने वाले पौधे के रस (white sap) या जिसे हम पपीता का दूध भी कह सकते हैं उसे इक्हठ्ठा करें. इस गाढ़े दूध में कुछ मात्रा में पानी मिलाकर इसे मस्से पर लगाएं. बेहतर परिणामों के लिए आप इसे 2 सप्ताह तक उपयोग करें. यह आपकी त्वचा से मस्से को दूर करने में मदद करेगा.
एलोवेरा
आप एलोवेरा जेल की थोड़ी सी मात्रा कपास में लें और इसे मस्से के ऊपर थोड़ी देर के लिए रखें. इस प्रक्रिया को दिन में कम से कम 5-7 बार दोहराएं. आपको कुछ ही सप्ताह में मस्से के आकार में कमी देखेगी. यह तरीका बहुत ही आसान और सस्ता है जो हल्के मस्से को दूर करने के आयुर्वेदिक घरेलू उपायो में से एक है. आप इसका लाभ ले सकते हैं.
अगर मस्से नहीं है, तो जरूरी नहीं की भविष्य भी में न हो। अगर इससे बचना चाहते हैं, तो नीचे दिए कुछ जरूरी उपाय को फाॅलो करें, जो इस प्रकार हैं:
अपने हाथ और पैरों को नियमित रूप से धोएं।
अपने नाखूनों को जंग लगे या संक्रमित औजारों द्वारा कटने से बचाना चाहिए।
ध्यान रखें कि अपनी वस्तुओं जैसे तौलिया व जूते-चप्पल आदि हर किसी के साथ शेयर न करें।
अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज रखें।
अपने पैरों को हमेशा सार्वजनिक स्थानों पर ढक कर रखें।
Go back on Quora ( कोरा पर वापस जाएं )