आगे पढ़े... कैसे पता करे ब्वॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड आपसे सच्चा प्यार करता है

अक्सर लोग किसी के भी प्यार में पढ़ जाते है, नतीजा उन्हे आगे चलकर प्यार में धोखा मिलता है या प्यार शरीरक संबंध तक ही सीमित रह जाता है, और गलत इंसान से प्यार करने के कारण उनको जीवन में रोना ही पड़ता है

ऐसे में उनकी फर्लिंग हर्ट होती हैं , दिल टूट जाता है और कुछ लोग तो खुद की जान भी ले लेते हैं, और ऐसे में इस झूठी और फरेब से भरी दुनिया में सच्चे प्यार को पहचान पाना आसन नही है, इसलिए आज हम जानेंगे की कैसे पहचाने की कोई आपसे सच्चा प्यार करता है कि नही ।

1.ख्याल रखना

लड़कियाँ को अगर जानना है की वह लड़का उससे सच्चा प्यार करता है तो आप यह पाएंगे की वह लड़का आपकी केयर खुद से ज्यादा करेगा वो भी अच्छी तरह से केयर करेगा। वह आपको कभी टेंशन में या रोता हुआ देख खुद भी परेशान होगा, क्योंकि एक सच्चा प्यार करने वाला कभी भी आपको रोता हुआ या टेंशन में नहीं देख सकता।

वह आपकी हर समस्या को जानकर कर उसे दूर करेगा न की यह बोलेगा की कोई बात नहीं, यह उनका आपके प्रति प्यार और केयर का भाव सच्चे दिल से किया गया प्यार होगा, जिसे आप खुद भी दिल से महसूस कर पाओगे।

अगर वह लड़का आपके साथ भी कुछ ऐसा करता है तो यह समझो वह आपसे सच में प्यार करता हैं रही बात भविष्य में शादी की तो यह तो आप दोनों इस रिश्ते को किस तरह निभाते हो इस पर डिपेंडस करता हैं।

2. आपकी खुशी उनकी खुशी बन जाना

सच्चा प्यार में यह बात आपको हमेशा देखने मिल जायेगा की वे खुद से ज्यादा अपने प्यार की खुशी की परवाह करते हैं, ऐसे लोग अपने प्यार की ख़ुशी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते है। कई बार तो वो खुद को भी बदल लेते हैं क्योंकि प्यार में उन्हें आपके अलावा और कुछ भी नहीं दिखता शायद इसलिए ही कहते है प्यार अँधा होता हैं।

ऐसे लोग अपने प्यार के ख़ुशी और उनके सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं जिससे आगे चल कर वे एक सफल इंसान बनते हैं। तभी तो यह कहा जाता है की एक सफल इंसान के पीछे एक औरत का हाथ होता है चाहे वह लवर हो, माँ हो या बेटी इन सबके प्यार के लिए ही इंसान अंसभव दिखने वाला काम भी कर जाते हैं।

3. फ्यूचर प्लानिंग

अगर जिससे आप प्यार करते हो और वह लड़का भी आपसे उतना ही प्यार करता होगा तो वह जरूर से भविष्य की योजनाए बनाएगा। आप दोनों इस पर बातें करोगे योजनाए बनाओगे चाहें वो स्टडी हो य करियर या और कुछ दोनों मिल कर ही फैसला लोगे इससे यह पता चलता है की आप दोनों ही रिश्ते को लेकर गंभीर हो।

वही दूसरी तरफ सिर्फ दिखावे का प्यार करने वालो लड़का को इस तरह के बाते करने से हमेशा बचने की कोशिश करेगा। क्योंकि वह सिर्फ आपके तरफ आकर्षित है जिसका प्यार से कोई लेना देना नहीं होता है, ऐसे लोग शादी का नाम सुनते ही भागने लगते हैं।

और शादी की बात करने पर कई तरह के बहाने बनाने लगते है हमारी तो बस यही सलाह है कभी भी किसी से कुछ महीने के प्यार के लिए हद से ज्यादा जाने की कोशिश न करें वरना भविष्य में आपको ही धोखा मिलेगा।

4. परिवार से मिलाना

एक सच्चा प्यार करने वाला और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर रहने वाला लड़का आपको अपने परिवार से जरूर मिलाएगा, जिससे लड़के के परिवार वाले भी आपको देख सके आपके बारे में जान सके। इससे आपको भी उनके परिवार के बारे में करीब से जानने को मिलेगा।

जिससे भविष्य में आप दोनों में अच्छा तालमेल बैठे एक लड़का ऐसा तभी कर सकता है जब वह अपने प्यार को शादी में बदलने के इच्छुक हैं। वही दुसरी तरफ झूठा प्यार करने वाला न ही आपको अपने परिवार से मिलवाएगा और न ही अपने रिश्ते को सबके सामने Publicly स्वीकार्य करेगा।

5. सुख दुःख में साथ

लड़के का आपके प्रति सच्चा प्यार इस बात से भी लगाया जा सकता है की वह आपकी हर छोटी बड़ी बात को ध्यान से सुनेगा और सारे सुख - दुःख में आपका साथ देगा। वह आपको कभी भी नज़रअंदाज़ (Ignore) नहीं करेगा वह आपकी सभी भावनाओ को अच्छे से समझेगा।

अगर आप कभी दुःखी या टेंशन में होंगे तो वह आपको देख कर ही बिना कुछ कहे जान जायेगा और आपसे दुःखी होने का कारण पूछ कर उसे दूर करने की भी पूरी कोशिस करेगा। लड़का ऐसा तभी करेगा जब वो आपसे सच्चा प्यार करता होगा आपकी फिक्र करता हो।

6. रूहानी प्यार

यह प्यार का एक ऐसा स्टेज होता है जो हर किसी प्यार करने वाले जोड़े में नहीं पाया जाता हैं ऐसा प्यार शादी से पहले बहुत कम ही देखा जाता हैं ऐसा प्यार एक लड़के और लड़की में न के बराबर होता हैं। इस प्यार में दोनों के बीच रिश्ता दिल से जुड़ा होता हैं या ये कहे आत्मा से जुड़ा होता हैं, जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता हैं।

ऐसा प्यार अक्सर शादी के बाद देखा जा सकता हैं जब दो लोग पूरी तरह से एक हो जाते हैं अगर ऐसा प्यार शादी से पहले होता है तो आपको प्यार करने वाला Physical Relationship को महत्त्व न दे कर भी आपसे बहुत प्यार करेगा आपका ख्याल रखेगा।

ऐसे लड़को की निशानी हैं वे आपके माथो को प्यार से KIss करेगा जो की सामान्य लड़का ऐसा नहीं करता यह प्यार के आदर्श रूप को दर्शाता हैं ऐसे प्यार करने वालो के बीच एक बहुत Strong Connection देखा जाता हैं।
ऐसे लड़के शादी से पहले फिजिकल होना सही नहीं मानते ऐसे लड़के का स्पर्श आपको सुकून देगा जो दिल को सुकून देने वाला और केयरिंग प्यार का अनुभव कराएगा। अगर ऐसा लड़का आपके लाइफ में है तो आप बहुत lucky हो।

7. Publicly स्वीकार्य करना

सच्चा प्यार करने वाला लड़का और उस प्यार को शादी के रूप में देखने वाला आपको Publicly स्वीकार्य करेगा। ऐसे लड़के प्यार को खुले दिल से स्वीकार्य करते है वे अपने प्यार को ज्यादा दिन तक छुपा कर नहीं रखते क्योंकि उसके दिल में किसी प्रकार का कोई चोर नहीं होता हैं।

इस प्रकार के लड़के अपने दोस्तों और कभी - कभी परिवार को भी बता देते हैं जिसके वजह से उन्हें किसी का डर भी नहीं होता हैं जबकि इसके विपरीत दिखावा करने वाले लड़के अपने रिश्ते को कभी भी Publicly Accept नहीं करते हैं।

8. क्वालिटी टाइम और प्यार

आपसे प्यार करने वाला आपको चाहने वाला चाहें कितना भी busy क्यों न हो वह आपके लिए समय निकाल कर आपसे जरूर मिलेगा आपको घुमाने, डिनर या शॉपिंग कराने लें जायेगा बशर्ते वह दूसरी शहर या स्टेट का न हो।
आपसे कहने का मतलब बस इतना है की आपसे प्यार करने वाला week में कम से कम एक बार आपके साथ Quality time जरूर बिताएगा, क्योंकि सच्चे प्यार में एक दूसरे को देखे या मिले बिना दिल नहीं मानता।

पर जो लड़का आपसे प्यार का दिखावा करता है या झूट बोलता हैं वह कोई न कोई बहाना बता कर आपसे नहीं मिलेगा और बाहर जाकर किसी दोस्त या किसी दूसरी लड़की से मिलेगा। ऐसे लड़के सिर्फ तब मिलते है जब उनका आपसे कोई मतलब हो ऐसे लड़के अकेले मिलने पर फिजिकल होने की भी कोशिश करते हैं।

9. मुश्किल दौर में साथ

एक true love करने वाले की यह खासियत होती है की आपके मुश्किल समय में हमेशा आपके साथ रहेगा और आपको बुरे समय से बाहर निकालने में पूरी मदद भी करेगा क्योंकि वह आपको दुःखी बिल्कुल भी नहीं देख सकता।

वह आपकी हर संभव मदद करने को तैयार रहेगा और जितनी हो सके मानसिक और आर्थिक रूप से आपकी मदद करेगा किसी न किसी रूप से आपकी और आपकी फॅमिली की मदद करने की कोशिश करेगा।

10. आँखों में आँशु

प्यार में आपको कई बातें देखने को आसानी से मिल जाता होगा पर ऐसा बहुत कम होता हैं की कोई लड़का किसी लड़की के दर्द होने पर अपने आँशु न रोक पाए या लड़की के उनसे दूर होने की बात से ही वह बहुत भावुक हो जाये।

अगर कोई लड़का किसी लड़की के लिए ऐसा महसूस करता है तो समझ लो वह लड़की उस लड़के के लिए बहुत स्पेशल है और यह छोटी बात नहीं है। क्योंकि “आँशु कभी धोखा नहीं देते इसका तो रिश्ता होता है दिल से, जब चोट लगे दिल को तो आँशु बन कर दिल ही रोता हैं"।

11. बर्थडे स्पेशल

एक True Lover की खास बात होती हैं की वह लड़का भले अपना बर्थडे भूल जाये पर आपका Birthday Celebrate करना कभी भी नहीं भूलेगा और वह लड़का आपके जन्मदिन को बहुत स्पेशल बनाने की पुरी कोशिश करेगा।

वह आपके लिए एक Special Surprise Birthday Party Plan करेगा या आपको आपके पसंदीदा रेस्टोरेंट में लंच या डिनर के लिए जायेगा या आपको शॉपिंग के लिए ले जा सकता हैं साथ ही आपके लिए एक अच्छा सा आपकी पसंद का Surprise Gift भी देगा।

लड़कियाँ क्या करें

1. अगर कोई लड़का आपको प्यार करता हैं तो आपको उसकी फीलिंग उनके इंटेंशन को समझना चाहिए की वो सच में आपसे चाहता क्या हैं या नहीं इसके बाद ही रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए।

2. लड़कियों को कभी भी लुक्स को देख कर प्यार नहीं करना चाहिए अच्छे लुक्स कभी भी लॉयल प्रेमी की निशानी नहीं होता बस यही लड़कियाँ गलती कर जाती है। देखा गया है की अच्छे दिखने वाले लड़के ही लड़की को धोखा देते है क्योंकि उनके पास लड़कियों के बहुत सारे Option होता हैं।

3. गर्ल्स कभी भी हद से ज्यादा फेकने वाले, झूट बोलने वाले या बहुत ज्यादा प्यार भरी बातें करने वाले से दूर ही रहें। क्योंकि ऐसे लड़के आपका सिर्फ फायदा उठाना चाहते हैं
और काम हो जाने पर आपका साथ छोड़ देंगे ऐसे लोग से प्यार की उम्मीद रखना बेवकूफी हैं।

4. लड़कियाँ ऐसे लड़के से बिल्कुल भी पास न जाये जो आपसे प्यार के पहले दिन से ही अश्लील बातें करने लगे ऐसे लड़को का मुख्य मकसद सिर्फ शारीरिक सम्बन्ध तक ही सिमित रहता हैं। उसके बाद ऐसे लड़के आपको पूछेगे भी नहीं ऐसे लोग कभी किसी के नहीं हो सकते आज किसी और के साथ कल किसी और के साथ।

5. किसी भी लड़के से प्यार करने और उसके साथ रिलेशनशिप में आने से पहले उस लड़के के बारे में अच्छे से जानकरी जरूर रख ले। “प्यार अँधा होता है" इस फिलॉसफी से बाहर आये और आँखो के साथ दिमाग को भी खोल कर किसी से प्यार करें।

क्योंकि ये आप भी जानते है प्यार में दिल टूटता है तो कितना तकलीफ होता हैं साथ ही प्यार में कुछ ऐसा काम न करें जिससे भविष्य में आपको और आपके परिवार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।