आयुर्वेद में सेंधा नमक का सर्वाधिक महत्व है। जो भारत की वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है। इस परंपरा के अनुसार, सेंधा नमक कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जैसे कि सर्दी और खांसी का इलाज, साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।
आप इस बात से आश्चर्यचकित हो सकते हैं कि सेंधा नमक के फायदों से जुड़े दावे विज्ञान द्वारा सिद्ध किए गए हैं। सेंधा नमक के फायदे क्या हैं जानिए:
1. सेंधा नमक मसूड़ों के लिए फायदेमंद है
मसूड़ों से खून का बहना गंभीर मामला है। इसके लिए 1 चम्मच सेंधा नमक को त्रिफला चूर्ण और नीम पाउडर का एक मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण से मसूड़ों की मसाज करें और फिर पानी के साथ कुल्ला कर लें। मिश्रण की मात्रा एक चुटकी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
2. सेंधा नमक से पाचन तंत्र होता है मजबूत
पेट दर्द, गैस, पेट की मरोड़ इत्यादि में सेंधा नमक फायदेमंद है। यह पाचन को दुरुस्त करता है। भोजन में सेंधा नमक खाने से भूख में सुधार होता है। सेंधा नमक पेट में अम्ल की मात्रा को कम करता है। सीने में जलन की समस्या को दूर करता हैं। आप गर्मियों में सेंधा नमक और ताजा पुदीने के पत्तों को लस्सी में मिलाकर पी सकते हैं।
3. वजन कम करने में फायदेमंद है सेंधा नमक
आयुर्वेद के अनुसार, सेंधा नमक फैट बर्नर का काम करता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है भूख को कम करता है। सेंधा नमकर मृत वसा कोशिकाओं को भी शरीर से हटाने में मदद करता है।
4. सेंधा नमक पेट के कीड़ों को नष्ट करता है
पेट के कीड़ों को मारने में सेंधा नमक बहुत प्रभावी है। सेंधा नमक को नींबू के रस के साथ लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं और उल्टी की समस्या को दूर करता है।
5. सेंधा नमक जोड़ों की समस्या को दूर करता है
जोड़ों में दर्द और अकड़न को दूर करने में सेंधा नमक फायदेमंद है। एक कप सेंधा नमक को एक पोटली बना कर उसे गर्म करें। गर्माहट सहने के योग्य हो तब उससे प्रभावित जगह पर 4-5 मिनट तक रखकर सेकें। ऐसे करने से कुछ दिनों में आपको जोड़ों में दर्द से आराम मिल सकता है।
सेंधा नमक के नुकसान
शरीर में आयोडीन की कमी - किसी भी चीज का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से उसके कुछ ना कुछ नुकसान होते हैं। अक्सर लोग खाने में सफेद नमक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके मुकाबले सेंधा नमक में आयरन (आयोडीन) की मात्रा सबसे कम होती है। इसलिए, अगर लंबे समय तक सिर्फ सेंधा नमक का ही इस्तेमाल किया जाए, तो इससे शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है, जो घेंघा रोग का भी कारण बन सकती है।
ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है - अगर सेंधा नमक की अधिक मात्रा का सेवन किया जाए तो इससे ब्लड प्रेशर के लेवल को हाई कर सकता है।
एडिमा की समस्या - ऐसे लोग जिन्हें एडिमा की समस्या है, उन्हें भी सेंधा नमक का इस्तेमाल सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करनी चाहिए। सेंधा नमक की अधिक मात्रा सूजन का कारण बन सकती है।
वॉटर रिटेंशन की समस्या - अगर सेंधा नमक का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो इससे वॉटर रिटेंशन की भी समस्या हो सकती है।