अगर किसी कारण से छिन गया है चेहरे का निखार तो आप भी कुछ चीजों और रहन-सहन, खान-पान को अपना कर आप भी चेहरे की चमक बढ़ा सकते हैं,
खाने से चेहरा आपका खिल जायेगा
1 .पानी पानी की कमी भी आपके चेहरे की रोनक कम हो सकती हैं सही मात्रा में पानी पीने से चेहरा ग्लो करता है। इसलिए खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप रोजाना 8-10 ग्लास पानी पिएं।
2. नारियल पानी त्वचा को टोन करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में सहायक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे हड्डियां भी मजबूत होती है साथ ही ये अन्य कई सेहत फायदे भी देता है। इसलिए इसे भी रोजाना पिएं
3. ताजा हरी सब्जियों को उबाल कर खाने से चेहरा खिलाखिला नजर आता है और चेहरे पर कील-मुहाँसे भी नही निकलते।
4. केला, मूँगफली व बटर का सेवन करें। ये शरीर में मैटाबोलिज्म को बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा का पीलापन दूर होता है और चेहरे पर ब्लैकहैड्स भी नहीं बनते।
5. चेहरे को तरो-ताजा बनाए रखने के लिए छाछ, पत्ता गोभी, पालक, टमाटर, शिमला मिर्च, बीन्स, स्प्राउट्स, दालें, सोयाबीन, फिश, फल इत्यादि को भरपूर मात्रा में अपने आहार में शामिल करें। इन में विटामिन ए होता है जो त्वचा को लचीला और मुलायम बनाए रखता है और त्वचा से दाग-धब्बें को भी दूर रखता है।
6. स्ट्रैस बढ़ाने वाले फूड के सेवन से बचें जैसे- चीनी, मैदा, अधिक पका हुआ भोजन, जंकफूड, तैलीय पदार्थ, चौकलेट, बिस्कुट, केक, पेस्ट्री और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कम या बंद कर दें।
अधिक चाय-कॉफ़ी के सेवन से भी बचे। खुद को एक अच्छे रूटीन का आदी बनाए।
गोरी और चमकदार त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे
टमाटर – टमाटर के उपयोग से त्वचा पर हुई टैनिंग आसानी से हट जाती है। टमाटर का गुद्दा और दही को समान मात्रा में लेकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चहरे और गर्दन पर लगाए, जब सूख जाए तो पानी से धो ले। इसके कुछ दिन के प्रयोग से रंग साफ़ हो जाता है, कील-मुहांसे साफ हो जाते है। टमाटर में आप नींबू या बेसन का प्रयोग करके भी पेक बना सकते है।
आलू – कच्चे आलू को घिसकर चेहर पर दस मिनट तक लगाकर रखे, फिर साफ पानी से धो लें। इस उपाय से हर प्रकार के दाग-धब्बे और झाइयां दूर हो जाती है और त्वचा पर निखार आ जाता है। उबले हुए आलू के छिलकों से चेहरे को हल्के हाथों से रगड़ने से मुंहासे ठीक हो जाते है।
नींबू – गर्मियों के दिनों में ठंडे या गुनगुने पानी में दो नींबू का रस निचोड़ कर नहाने से शरीर में ताजगी बनी रहती है और रंग भी गोरा होता है। सुबह नहाने से पहले एक नींबू को काटकर चेहरे, गले, हाथों और कोहनियों पर अच्छे से रगड़ें, कुछ देर बाद नहा लें, इससे भी रंगत निखरती है। नींबू के रस में समान मात्रा में आलू के रस को मिलाकर चेहरे पर आधे घंटे तक लगा कर रखने से दाग-धब्बे और झाइयां दूर हो जाती है।
हल्दी – एक छोटी चम्मच हल्दी में आधे नींबू का रस निचोड़कर पेक बना लें और चेहरे व गर्दन पर लगा लें। 15 मिनट के उपरांत गुनगुने पानी से धो लें, त्वचा दमकने लगेगी।
जायफल – जायफल को पीसकर बारीक कपडे से छान लें। इस पाउडर में गाय का कच्चा दूध मिलाकर गाढा मिश्रण बना लें और दिन में चार बार चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे व मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
चंदन – चन्दन पाउडर में एक चमच्च नींबू और टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अच्छे से अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें, सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। कुछ ही दिनों में चेहरे पर चमक आ जाएगी।
संतरा – इसके छिलकों को छाया में सुखाकर पाउडर बना कर रख ले। इसे आप मलाई, दही या शहद में मिलाकर उबटन की तरह चेहरे पर लगाए। इससे चेहरे की मृत कोशिकाए निकल जाएगी।
दही – दही और शहद को समान मात्रा में लेकर पेस्ट बना लें और चेहरे व गर्दन पर अच्छे से लगा लें। बीस मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।
गुलाब जल – गुलाब जल में रुई को भिगो कर चेहरे पर लगाए। गुलाब जल में एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत अच्छी होती है इसलिए इसके प्रयोग से त्वचा निखरी और सुन्दर दिखने लगती है।
तेल – चाय के गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छे से धोएं उसके बाद बादाम, नारियल या जैतून के तेल से चेहरे की मसाज करने से दाग-धब्बें दूर होते है और आँखों के पास का कालापन भी दूर होता है। हल्के गुनगुने तेल की मसाज से थकान भी दूर होती है।
मुल्तानी मिट्टी – इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है, इसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे व गर्दन पर लगाए। सूखने के उपरांत साफ पानी से धो लें। इससे चेहरा साफ होता है और चेहरे पर ताज़गी भी बनी रहती है।
खीरा – खीरे को पीस कर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद साफ पानी से धो लें। इससे चेहरा सुंदर दिखेगा और चेहरे की रंगत भी बढ़ेगी।
चेहरे की चमक को बढ़ाने में कारगर हैं ये योगासन
हलासन हलासन में ब्लड सर्कुलेशन चेहरे और सिर की ओर होता है। जिससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है।
सर्वांगासन सर्वांगासन में बॉडी को कंधों और सिर पर बैलेंस किया जाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सिर और चेहरे की ओर होता है। जो ग्लो बढ़ाने का काम तो करता ही है साथ ही इससे कील-मुहांसों की समस्या भी दूर होती है।
त्रिकोणासान इस आसन में ब्लड का फ्लो सिर और चेहरे की तरफ होता है। जिससे स्किन को ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है।
मत्स्यासन मत्स्यासन में सिर के सहारे कंधे और कमर को ऊपर उठाकर बैलेंस किया जाता है। जिससे ब्लड फ्लो सिर की ओर होता है। बॉडी को रिलैक्स करने के साथ ग्लोइंग स्किन चाहिए तो इस आसन को जरूर करें।
भुजंगासन भुजंगासान कमर और कंधों के दर्द को ही दूर करने में कारगर नहीं, बल्कि आपको रिलैक्स कर मूड को भी अच्छा करता है और सबसे अच्छी बात कि इससे स्किन सॉफ्ट होती है और चेहरे पर ग्लो बना रहता है।