हाईवेज के रोड किनारे स्थित ढाबा और होटल में ज्यादातर लोग ट्रक ड्राइवर, यात्री , आस पास गांव के कुछ लोग ही आते हैं, उनके यहां कभी कभी खाना बच ही जाता हैं, जिसे वे अगले दिन लोगो गरम करके परोस देते, क्योंकि वे इसे फ्रिज में रखते हैं तो खाना या सब्जी सड़ता नहीं है, लेकिन आप कुछ कुछ खानें के चीजे और सब्जियां ऑर्डर दे सकते हैं जो आपको ताजा या फिर तुरंत बना हुआ मिल सकता है,
सबसे पहले तो आप ऐसे होटल या ढाबे का चुनाव करे जिनसे आपको ग्राहक अधिक मात्रा में दिखे हो, कम ग्राहक वाले ढाबों और होटलों बासी खाना मिलने की संदेह हमेशा रहता है,
हमेशा पानी सील बोतल वाला पीजिए , क्योंकि इस ऐसे होटल्स और ढाबों में पीने का किसी कुएं, या हैंडपंप का ही पानी होता हैं, क्योंकि शहर से दूर होने के कारण नल वाला पीने का साफ पानी नही होता है,
मुख्य भोजन में रोटी, पराठे, तंदूरी रोटी, पुरिया, फ्राइड राइस, जीरा राइस जैसे चीजों को ऑर्डर कर सकते क्योंकि ये सभी आपके आखों के सामने बनने गरमा गरम,
सब्जियों में ऐसे सब्जियों का ऑर्डर दे जिन्हे लोग रोज नियमित खाते हैं, जैसे दाल, आलू भुजिया, आलू की सब्जियां, और ऐसे सब्जियों का ऑर्डर दे जो उस सीजन का हो जैसे की अगर आप गर्मियों में सर्दियों में उगने वाले सब्जियों का ऑडर देगे तो वो आपको शायद बासी मिले ।
इसके वाला आने की भुर्जी , ऑमलेट, पापड़ जैसे चीज़ भी ऑडर कर सकतें है, क्योंकि ये भी लगभग तुरंत ही बनाकर आपको परोसा जाता है, इसके अलावा आप सलाद भी ले सकते,
अगर मटन, चिकन, या मछली जैसे नॉन वेज सब्जियों का ऑडर देने का सोच रहे हैं तो सोच समझ कर क्योंकि ये एक से डेढ़ दिन बासी भी हो सकते है क्योंकि वे महंगे पकवान हैं और नही बिकने पर कोई भी होटल या ढाबे वाला इन्हे फेकना पसन्द नहीं करेगा ।
बाद बाकी यात्रा के दौरान हल्का और सदा खाना खाए और कोशिश करे खाना खाने के लिए अच्छे साफ सुथरे होटल्स और ढाबों का चयन करे ।