अधिकांश घरों में बचा हुआ आटा फ्रिज में स्टोर कर दिया जाता है। जबकि सुबह ऑफिस की जल्दीबाजी के चलते रात को आटा गूंथ कर फ्रिज में रखना भी एक चलन हो गया है, ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या फ्रिज में रखे आटे की रोटियां खाने का हमारी सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विशेषज्ञों का मानना हैं कि लंबे समय तक फ्रिज में आटा स्टोर करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। पानी से आटा गूंथने के बाद उसे तुरंत इस्तेमाल कर लेना चाहिए।
दरअसल, अधिक समय तक आटा पानी के संपर्क में आने के बाद उसमें कई रासायनिक बदलाव आते हैं। इसके अलावा अधिक समय तक आटा स्टोर करने से फ्रिज की हानिकारक किरणें उसके संपर्क में आ जाती हैं। जिसका हमारी हेल्थ पर नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ता है।
आयुर्वेद का मानना है फ्रिज में रखें आटे की रोटियां वैसी नहीं बनती जैसी ताजे गूंथे आटे की बनती है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए हमेशा ताजा गूंथे आटे की रोटियां ही खानी चाहिए।
इसके अलावा पोषण विशेषज्ञों का कहना हैं कि ताजा गूंथे आटे की रोटियों की गुणवत्ता और स्वाद फ्रिज के आटे की तुलना में बेहतर होती है। अगर आप फ्रिज में आटा रखते हैं तो 6-7 घंटे से ज्यादा समय के लिए न रखें।
उनका कहना हैं कि आटे में अनेक तरह के रासायनिक पदार्थ पाए जाते हैं। आटे को अधिक समय फ्रिज में रखने से ये पदार्थ सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। वहीं आटे में फ्रिज की हानिकारक किरणें और रासायनिक गैसें प्रवेश कर जाती है। जो सेहत और स्वाद दोनों के लिहाज से अच्छी नहीं होती है।
गर्मियों के दिनों में तो गूंथे आटे को बाहर या खुला नहीं रखना चाहिए। इससे आटे में जीवाणु के विकास की संभावना बढ़ जाती है। जिससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।
रोटियों से कब्ज, पेट दर्द, गैस आदि समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए ताजे गूंथे आटे की रोटियां ही खाना चाहिए। इससे पेट संबंधित बीमारियां नहीं होगी।
अधिक समय तक फ्रिज में आटा रखने से उसमें पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इस वजह से फ्रिज के आटे की रोटियां स्वाद में अलग लगती है। वहीं यह हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक है।
निश्चित रूप से फ्रिज में आटा गूंथकर स्टोर करना एक अनहेल्दी आदत है। पर इससे कैंसर होने की बात कहना पूरी तरह गलत है। कैंसर होने की बातें महज अफवाह है। यह एक मिस लीड करने वाली खबर है। फ्रिज के आटे से कैंसर होने जैसी कोई बात नहीं है। एक तरह से यह ख़बर मिथ्या है।