कैल्शियम मुख्य रूप से चूने के अंदर पाया जाता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अपनी डाइट में चूने का पानी जोड़ें तो इससे उसके शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती। इसके अलावा चूने का पानी कई और समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी है।
हड्डियों को दें मजबूती
जैसा कि हमने पहले भी बताया चुने के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में यदि व्यक्ति नियमित रूप से एक या दो चम्मच चूने के पानी का सेवन करे तो ऐसा करने से न केवल हड्डियों को मजबूती मिलती है बल्कि हड्डियों के दर्द से भी छुटकारा मिल जाता है। यह हड्डियों से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है।
पेट के कीड़ों से दे राहत
जो लोग पेट के कीड़ों से परेशान है या जिन बच्चों के पेट में कीड़े हैं। वह अपनी डाइट में चूने के पानी को जोड़ सकते हैं। चूने के पानी में अम्लीय असर पाया जाता है जो पेट के कीड़ों को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में ये व्यक्ति चूने के पानी को नारियल पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
दांतो को दें मजबूरी
जो लोग दातों की कमजोरी से परेशान हैं या जिनके दांतों में तेज झनझनाहट होती है वे अपनी इस समस्या को दूर करने के लिए चूने के पानी का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि चूने के पानी के सेवन से न केवल दांतो को मजबूती मिलती है बल्कि दांत हिलने की समस्या, दांतो की कमजोरी और दांतो की झनझनाहट तीनों से छुटकारा भी मिल जाता है।
विषाक्त पदार्थों को निकालें बाहर
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में चूने का पानी एक बेहतर विकल्प है। बता दें कि चूने के पानी के अंदर अम्लीय प्रभाव पाया जाता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में उपयोगी है। ऐसे में व्यक्ति नियमित रूप से एक या दो चम्मच चूने के पानी का सेवन कर सकता है।
नाखून और बालों के लिए उपयोगी
जिन लोगों के नाखून टेढ़े मेढ़े या कमजोर हैं वे चूने के पानी से अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा जो लोग बालों और त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं वे भी चूने के पानी के सेवन से अपने इस समस्या से राहत पा सकते हैं। ऐसे में यह व्यक्ति गन्ने के रस में चूने के पानी को एक या दो चम्मच मिलाएं और इसका सेवन करें। ऐसा करने से नाखून, बाल और त्वचा तीनों को फायदा मिलता है।
ध्यान दें कि चूने के पानी के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। जो लोग अधिक मात्रा में चूने के पानी का सेवन करते हैं उनकी आंतों में घाव यानि अल्सर की समस्या हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले डॉक्टर से जानें कि आप कितनी मात्रा में चूने के पानी का सेवन कर सकते हैं। उसके बाद ही इसे अपनी डाइट में जोड़ें।