जिन लड़कियों के ब्रेस्ट छोटे होते हैं उनमें एक तरह की मनोग्रंथि पाई जाती है मगर महिलाओं का मानना है कि जिनका शरीर सुडौल और स्तन बड़े होते हैं उनकी तरफ पुरुष पहले आकर्षित होते हैं.लेकिन आपको बताना चाहेंगे कि पुरुषों की व्यवहार आपके व्यक्तित्व पर निर्भर करता है न कि आपके ब्रेस्ट साइज पर.
चलिए आज आप छोटे स्तन के कुछ फायदे जान लिजिए हैं जिनको जानने के बाद आप यही बोलोगे छोटे है मगर प्यारे हैं
बिना ब्रा के घर से बाहर निकलना
आमतौर पर ब्रेस्ट को सुडौल दिखाने के चक्कर में लड़कियां टाइट स्ट्रेप वाली ब्रा पहनती हैं लेकिन उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ऐसे में फ्लेट ब्रेस्ट वाली लड़कियों के लिये ब्रा पहनना आवश्यक नहीं होता है. आप बिना ब्रा के भी आराम से इधर-उधर घूम सकती हैं. कम वजन वाले स्तनों के लिये हर वक्त ब्रा पहनना जरूरी नहीं होता और आप बिना ब्रा के डांस भी कर सकती हैं.
पतली नजर आना
आपको बता दें कि जिनके बूब्स फ्लेट होते हैं उनका बॉडी शेप दूसरों की तुलना में ज्यादा थिन नजर आता है. कई लोग इस राज को समझ नहीं पाते हैं.
लोग नहीं घूरते
बड़े ब्रेस्ट वाली लड़कियां जब डेट पर जाती हैं तो अक्सर बातचीत के दौरान पुरुषों की नजर आपके ब्रेस्ट पर बार-बार पड़ती है और वह आपकी आंखों से ज्यादा आपके ब्रेस्ट को घूरने लगते हैं. ऐसे में आपको असहज भी महसूस हो सकता है. ऐसे में फ्लेट बूब्स वाली लड़कियां फायदे में रहती हैं जब भी कोई मर्द उनसे बात करता है तो उनकी आंखों में ही देखता है.
ब्रा चुनने में आसानी
छोटे स्तन वाली लड़कियों के लिये ब्रा के डिजायन, कलर्स और वैरायिटी के कई ऑप्शन होते हैं वहीं बड़े ब्रेस्ट साइज वालों के लिये गिनी चुनी ही वैरायिटी बाजार में मिलती हैं. उन्हें समझ नहीं आता है कि उन्हे सी कप लेना चाहिए या डी कप. वहीं छोटे ब्रेस्ट वाली बिना कप के भी ब्रा पहनकर फिट दिख सकती हैं. फ्लेट बूब्स वाले लोगों के पास पैडेड, पुश-अप, ब्रालेट, हाफ कप और ना जाने क्या क्या चॉइस होती हैं और वहीं बड़े स्तन वाली महिलाओं को ब्रा खरीदते हुए भी सोचना पड़ता है.
खेलकूद में आराम
छोटे ब्रेस्ट वाली लड़कियों के लिए खेलकूद करते वक्त बहुत आराम रहता है. फ्लेट बूब्स होने की वजह से लड़कियां आराम से उछल कूद कर लेती हैं लेकिन बड़े बूब्स वाली लड़कियों के लिए खेलकूद काफी असहज हो जाता है. उन्हें इसके लिए पहले से कुछ तैयारियां करनी पड़ती हैं नहीं तो सबके सामने उनका मजाक भी उड़ाया जा सकता है.
कमर दर्द का कारण
शोध से पता चला है कि बड़े ब्रेस्ट साइज वाली महिलाओं को कमर दर्द की शिकायत ज्यादा रहती है अपेक्षाकृत छोटे ब्रेस्ट साइज के. क्योंकि आपकी छाती का वजन ज्यादा होता है जिसकी वजह से रात में आपको कमर दर्द की परेशानी झेलनी पड़ती है.
पेट के बल सोना
बड़े ब्रेस्ट वाली लड़कियां पेट के बल सोने में असहज और घुटन महसूस करती हैं वहीं छोटे स्तन वाली लड़कियां बहुत आसानी से पेट के बल सो लेती हैं. बिस्तर पर आप ज्यादा आनंद का अनुभव करेंगी.
डीप गले के कपड़े
फ्लेट बूब्स वाली लड़कियां आराम से डीप गले की शर्ट या टॉप पहन सकती हैं उन्हें क्लीवेज लुक को लेकर उन्हें चिंतित करने की जरूरत नहीं है.साथ ही उन्हें बैकलेस पहनते वक्त बूब्स लिफ्टिंग टेप की जरूरत भी नहीं पड़ती है.
बढ़ती उम्र के साथ स्तनों के ढीला होना
गर्भावस्था के बाद ब्रेस्टफीडिंग के साथ-साथ आपके स्तनों की कोशिकाएं फैलने लगती हैं ऐसे में फ्लेट चेस्ट आपके लिए फायदेमंद होते हैं. यह बड़े ब्रेस्ट की तुलना में ज्यादा नहीं फैलते हैं. साथ ही इनमें झुकाव भी नहीं आता है.