आगे पढ़े...कच्चा दूध पीने से क्या होता है?

कच्चा दूध पीने के कुछ फायदे है तो कुछ नुकसान भी है, हालाकि दूध तो दूध होता हैं, और दूध सेहत के लिए फायदेमंद ही माना जाता हैं 

कच्चे दूध में कई पोषक तत्व और एंजाइम होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं, एलर्जी को कम करते हैं और कच्चा दूध आसानी से पच भी जाता है। कच्चा दूध दस्त में भी फायदेमंद होता है। कच्चे दूध को पाश्चराइज्ड (Pasteurized) या होमोजेनाइज्ड (Homogenized) नहीं किया जाता। कच्चा दूध मुख्य रूप से गाय, बकरी, भैंस और ऊंट से प्राप्त होता है।

कच्चा दूध पीने के फायदे 

1 . कच्चे दूध में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो केसिन (Casein) से बना होता है। इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है और शरीर में मिनरल्स ज्यादा अवशोषित हैं। कच्चा दूध पीने से आपको विटामिन डी और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलता है, यह दोनों हाई बीपी की समस्या को कम करते हैं।

2. एक स्टडी का कहना है कि जो बच्चे कच्चा दूध पीते हैं, उनमें कच्चा दूध न पीने वाले बच्चों की तुलना में एलर्जी होने का खतरा 50% और दमा होने का खतरा 41% कम हो जाता है। कई अध्ययनों के मुताबिक कच्चा दूध बच्चों के विकास और अन्य स्वास्थ्य कारणों से भी फायदेमंद होता है, जैसे संक्रमण के प्रति प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना, दांतों को स्वस्थ रखना आदि।

3. कच्चे दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे प्रोबायोटिक्स, विटामिन डी और इम्यूनोग्लोबुलिंस (एंटीबॉडी) प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। ये बच्चों व वयस्कों में एलर्जी होने का जोखिम भी कम कर देते हैं। कच्चे दूध में मौजूद एंजाइम्स पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करते हैं।

4. एक गिलास कच्चे दूध में लगभग 400 मिलीग्राम कैल्शियम, 50 मिलीग्राम मैग्नीशियम और 500 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। यह खनिज कोशिकाओं के कार्य, हाईड्रेशन, रक्त परिसंचरण, हड्डियों की मजबूती, विषाक्त पदार्थ निकालने, मांसपेशियों के स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज्म के लिए आवश्यक होते हैं।

5. कच्चे दूध में मौजूद फैट में विटामिन ए, विटामिन K और विटामिन ई सहित घुलनशील विटामिन होते हैं। यह पानी में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन सी और विटामिन बी से भी समृद्ध होता है, जो आमतौर पर दूध को अत्यधिक गर्म करने पर खत्म हो जाते हैं।

6. कच्चा दूध स्वस्थ बैक्टीरिया से समृद्ध होता है और इसीलिए यह बहुत अच्छी प्रोबायोटिक ड्रिंक है जो पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसमें कई एंज़ाइम्स भी होते हैं जो अन्य खाद्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्वों को पचाने में मदद करते हैं।

7. दूध को कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। कच्चे दूध में पेस्चुराइज्ड दूध के मुकाबले अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। कैल्शियम हड्डियां और दांत मजबूत व स्वस्थ बनाने में मदद करता है। बल्कि, कच्चे दूध में मौजूद कैल्शियम शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है।

8 . कच्चे दूध को पीने से ऊपर बताए गए लाभों के अलावा कुछ अन्य फायदे भी हैं। जैसे - त्वचा, बाल और नाखून स्वस्थ रहते हैं, वजन कम होता है, मांसपेशियों में मांस बढ़ता है, हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (Helicobacter pylori) संक्रमण से लड़ता है, शरीर में लैक्टोज की मात्रा पूरी होती है।

कच्चा दूध पीने के नुकसान  

1. दूध पशुओं के अंदर एक स्टेराइल (किटाणु रहित) वातावरण से आता है। जिस समय पशु का दूध निकाला जाता है, उस समय दूध थन की त्वचा, दूध निकालने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों और कभी-कभी जानवरों के मल के संपर्क में भी आ जाता है, जिससे दूध के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है। 

2. कच्चा दूध बैक्टीरिया से संक्रमित होने पर साल्मोनेला (Salmonella) और ई.कोलाई (E.coli) जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। इन बीमारियों के कारण पेडू में दर्द, मतली और उल्टी तथा डायरिया होने की समस्या हो सकती है।

3. कुछ गंभीर मामलों में इन बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है, जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और कुछ मामलों में मौत भी हो सकती है। 

4. एफडीए के अनुसार कच्चा दूध पीने के कारण कुछ दुर्लभ मामलों में लोगों को गिल्लन बर्रे सिंड्रोम (Guillain-Barré syndrome) हो जाता है, जिसके कारण व्यक्ति को पैरालिसिस हो सकता है।

5. दूध को फ्रिज में रखने से बैक्टीरया को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपका दूद कच्चा है या पाश्चराइज्ड।

6. ट्रल पीएच बैलेंस, भरपूर मात्रा में पानी और अन्य पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण कच्चे दूध में बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं और लंबे समय तक जिंदा रहते हैं. यही वजह है कि कच्चा दूध जल्दी खराब भी हो जाता है ।




Go back on Quora ( कोरा पर वापस जाएं )