पूरा पढ़े...फेफड़ों का संक्रमण कैसे रोका जाये?

सामान्य स्वच्छता बनाए रखने और नियमित रूप से हाथ धोने की आदत से फेफड़ों में संक्रमण होने से बचाव किया जा सकता है। कुछ टीके भी उपलब्ध हैं जो कुछ प्रकार के फेफड़ों के संक्रमण होने का खतरा कम कर देते हैं। 


कुछ टीके भी उपलब्ध हैं जो कुछ प्रकार के फेफड़ों के संक्रमण होने का खतरा कम कर देते हैं। लंग इन्फेक्शन का इलाज एंटीबायोटिक या एंटीफंगल दवाओं के साथ किया जाता है।


लंग इन्फेक्शन में होने वाली खांसी व दर्द को नियंत्रित करने के लिए पेनकिलर दवाएं और कफ सिरप भी दी जाती हैं। बहुत अधिक बुरा इंफेक्शन होने पर ऑक्सीजन और इसी तरह के दूसरे लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाले ट्रीटमेंट भी रोगी को दिए जाते हैं। 


डॉक्टर लंग में हुए फंगल इंफेक्शन के ट्रीटमेंट के लिए एंटीअस्थमा दवायें (ओरल कॉर्टिकॉस्टेरॉयड) निर्धारित कर सकता है. यह दवायें आपकी श्वसन प्रक्रिया को बेहतर बनाती हैं और फेफड़ों में जमा फंगस और बलगम को बाहर निकालने में मदद करता हैं. यह दवायें बहुत प्रभावी है और तेज असर दिखाती हैं. डॉक्टर ईलाज बढ़ने के बाद कम प्रभाव वाली दवाएं देना शुरू कर देता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि फेफड़ों को किसी प्रकार का दुष्प्रभाव ना हो. डॉक्टर फंगस को बढ़ने से रोकने के लिए दवाएं भी निर्धारित कर सकता है.


फेफड़ों में इंफेक्शन होने पर आप डॉक्टर से सलाह लेने के अलावा कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं. इससे तेजी से रिकवरी में मदद मिलेगी. 

-ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें. 

-खूब आराम करें.

-संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें. 

-ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें और स्टीम लें.

-गर्म चीजें पिएं. 

-धूम्रपान से बचें और स्मोकिंग करने वाले लोगों के भी पास न रहें. 

-सोते समय सीधे बिल्कुल न लेटें और सिर को थोड़ा ऊपर उठाकर रखें जिससे कफ सीने में न जमे.

लहसुन-प्याज खाएं- इसमें एलिसिन नाम का तत्व पाया जाता है. ये सूजन व जलन कम करता है और संक्रमण से निपटने में मदद करता है. ये फेफड़ों में घुसे प्रदूषक कणों को खत्म कर देता है. अस्थमा में लहसुन का सेवन लाभकारी होता है. लंग कैंसर में भी ये गुणकारी होता है.

ओमेगा थ्री फैटी एसिड युक्त खाना खाएं- फैटी एसिड पूरे शरीर की सेहत के लिए जरूरी हैं. लेकिन कई अध्ययनों से ये साबित हुआ है कि ये अस्थमा में भी बहुत लाभकारी है. यह आपको अखरोट, बींस, दूध से बनी चीजों और अलसी के बीजों से मिलेगा.

Go back on Quora ( कोरा पर वापस जाएं )