आगे पढ़ें...बुर्के के अलावा और क्या-क्या पहन सकती हैं मुस्लिम महिलाएं

बुर्के के अलावा मुस्लिम महिलाएं अन्य पहनावे

1 हिजाब

पहले तो बात कर लेते हैं हिजाब की. ये आजकल ट्रेंडिंग है. हिजाब मुस्लिम महिलाओं द्वारा सबसे ज़्यादा पहने जाने वाला हेडस्कार्फ है. हिजाब में एक या दो स्कार्फ होते हैं, जो सिर और गर्दन को ढकते हैं. वेस्ट में भी हिजाब सबसे ज़्यादा पहना जाता है.

2 नकाब

नकाब भी आप हिजाब जैसा ही मानिए, जिसमें चेहरा ढका होता है और आंखों के लिए जगह छोड़ दी जाती है. नकाब पहनने के दो मुख्य तरीक़े हैं. आधा नकाब, जिसमें एक हेडस्कार्फ और एक चेहरे के लिए स्कार्फ होता है, जो आंखों और माथे के कुछ हिस्से को खुला छोड़ देता है. और दूसरा फुल नकाब, या खाड़ी नकाब, जो आंखों के आस पास बस एक पतली पट्टी को खुला छोड़ता है. नकाब खाड़ी के देशों में कॉमन है. यूरोप में नकाब को लेकर ख़ूब बवाल है.

3 चादर

इसको आप बॉडी-लेंथ शॉल समझ लीजिए. चादर में सिर और शरीर को ढका जाता है, लेकिन चेहरे को पूरी तरह से खुला छोड़ देते हैं. यह मिडल-ईस्ट के देशों में आम है. सबसे ज़्यादा ईरान में.

4 बुर्का

बुर्के में पूरे शरीर का पर्दा होता है. पहनने वाले को पूरा चेहरा और शरीर ढकना होता है और देखने के लिए एक जालीदार स्क्रीन होती है, बुर्के में. आमतौर से अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में पहना जाता है. जब तालिबान ने 1996 और 2001 के दौरान अफ़ग़ानिस्तान के बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा कर लिया था, तो वहां की महिलाओं के ऊपर ये थोप दिया गया था.

5 अबाया

अबाया भी बुर्के जैसा ही होता है. सऊदी अरब और आस पास के देशों में पहना जाता है. लॉन्ग-स्लीव, फ्लोर लेंथ और आमतौर से काला. हालांकि, आजकल बाजुओं पर कढ़ाई और रंगीन अबाया भी आम हो रहा है. अबाया बनाने में विशेष बात यह है कि यह एक ही कपड़े के टुकड़े से बनाया जाता है. इसमें कुछ भी अलग से स्टिच नहीं किया जाता.

पर्दे के अलग अलग माएने-

पर्दे को लेकर सभी समुदायों में अलग-अलग मत हैं. कुछ स्कॉलर्स यह तर्क देते हैं कि पर्दे की शुरुआत महिलाओं को बचाने की और उनके ऑब्जेक्टिफिकेशन को रोकने की तर्ज पर हुई थी. इस्लामिक स्कॉलर्स भी यह तर्क देते हैं कि पर्दा महिला की गरिमा की रक्षा करने के लिए है.
Go back on Quora ( कोरा पर वापस जाएं )