वीर्य को जल्दी निकलने से रोकने का उपाय
हरे प्याज का बीज
हरे प्याज के बीज में कामोत्तेजक गुण पाया जाता है जो पुरुषों में वीर्य को जल्दी निकलने से रोकता है। हरा प्याज पुरुषों की यौन शक्ति की बढ़ाता है जिससे पुरुष अपने पार्टनर का बिस्तर पर लंबे समय तक साथ देता है। अगर आपको शीघ्रपतन जैसी यौन समस्या है तो हरे प्याज के बीज को कुचलकर पानी में अच्छी तरह मिला लें। इस औषधीय पानी को भोजन करने से ठीक पहले दिन में दो बार पीएं। आप चाहें तो सफेद प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वास्तव में प्रजनन अंगों को मजबूत करने का काम करता है जिससे वीर्य जल्दी बाहर नहीं निकलता है।
लहसुन
लहसुन में कामोत्तेजक (aphrodisiac) गुण होता है और यह समय से पहले वीर्य को गिरने से रोकता है और संभोग की अवधि को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। लहसुन का एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और शरीर को गर्म भी रखता है। यदि आप जल्दी स्खलित हो जाते हैं या आपका वीर्य जल्दी बाहर निकल आता है तो आप सुबह शाम लहसुन की कलियां चबाएं या लहसुन को घी में उबालकर खाएं, इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी। आप चाहें तो खाली पेट भी लहसुन खा सकते हैं।
अश्वगंधा
अश्वगंधा दिमागी शक्ति में सुधार करता है और शरीर में कामेच्छा को भी बढ़ाता है। इससे पुरुष अपने स्खलन को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते पाते हैं और संभोग को लम्बा खींच सकते हैं। यह जड़ी बूटी सहनशक्ति को भी बढ़ाती है, और यह स्तंभन दोष के इलाज में भी प्रभावी है। वीर्य को जल्दी निकलने से रोकने के लिए आप सीधे अश्वगंधा जड़ी बूटी का पाउडर या इसके सप्लिमेंट्स का उपयोग कर सकते हैं।
अदरक और शहद
अदरक का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और यह विशेष रूप से पेनिस की मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। इससे पुरुष अपने स्खलन पर अधिक नियंत्रण करने में सक्षम हो पाता है। इसके अलावा अदरक इरेक्शन को बनाए रखने में सहायक होता है क्योंकि यह शरीर को गर्म करता है, जिससे रक्त प्रवाह तेज होता है। शहद के साथ अदरक को मिलाकर खाने से यौन शक्ति बढ़ती है और इंटरकोर्स करते समय वीर्य जल्दी बाहर नहीं निकलता है। आधा चम्मच अदरक को शहद के साथ मिलाएं और सोने से पहले इसका सेवन करें। जल्द ही आपकी जल्दी झड़ जाने की समस्या दूर हो जाएगी।
शतावरी
शतावरी की जड़ों में पाया जाने वाला कामोत्तेजक गुण पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसलिए वीर्य जल्दी निकलने की समस्या से परेशान पुरुषों को 3 से 4 चम्मच शतावरी पाउडर को एक गिलास दूध के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप शतावरी की जड़ों को दूध में उबालने के बाद छानकर भी पी सकते हैं। पुरुषों में ताकत बढ़ाने और अन्य यौन समस्याओं को दूर करने के लिए के शतावरी और दूध का सेवन दिन में दो बार करें, आपको शीघ्रपतन नहीं होगा।
भिंडी
जल्दी स्खलित हो जाने या वीर्य निकलने की समस्या को दूर करने के लिए भिंडी एक प्रभावी उपाय है। यदि आप इस समस्या से पीड़ित हैं तो आपको भिंडी को सब्जी के रूप में अपने रोजमर्रा के आहार में शामिल करना चाहिए या भिंडी के पाउडर का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेदाचार्यों का मानना है कि नियमित रूप से भिंडी पाउडर या चूर्ण का सेवन कुछ हफ्तों तक करने से इंटरकोर्स के दौरान जल्दी वीर्य बाहर नहीं निकलता है और शीघ्रपतन की समस्या नियंत्रित हो जाती है।
गाजर
गाजर में कामेच्छा में सुधार करने वाला गुण होता है जो जल्दी स्खलन को नियंत्रित करने में बहुत मदद करता है। जिन पुरुषों को जल्दी स्खलित होने की समस्या है उन्हें नियमित रूप से उबले हुए अंडे और शहद के साथ उबली हुई गाजर खानी चाहिए। रोजाना कुछ दिनों तक यह आहार लेने से आपकी समस्या पूरी तरह से नियंत्रित हो सकती है।