डैंड्रफ को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे यह घरेलू उपाय, बाल दिखने लगेंगे खूबसूरत
1. एलोवेरा
बालों की सेहत के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद है. एलोवेरा न केवल ठंडक देता है, बल्कि स्कैल्प को हल्के ढंग से एक्सफोलिएट भी करता है. इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो रूसी का इलाज करने में मदद करते हैं. आप फ्रेश जेल को आपनी स्कैल्प पर लगाएं. इसे लगभग 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे किसी औषधीय एंटी-डैंड्रफ या माइल्ड शैम्पू से धो लें.
2. बेकिंग सोडा
डैंड्रफ के लिए बेकिंग सोडा स्क्रब की तरह काम करता है. ये मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर धीरे से एक्सफोलिएट करता है. आप बेकिंग सोडा को सीधे गीले बालों में लगाने की कोशिश करें और इससे अपने स्कैल्प में मसाज करें. इसे एक या दो मिनट तक लगा रहने दें, फिर अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धे लें.
3. लहसुन
आप लहसुन का इस्तेमाल डैंड्रफ के इलाज के लिए कर सकते हैं. सबसे पहले एक या दो लहसुन की कली को पीस लें और पानी में मिलाकर इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं. अगर आप इसकी महक को सहन नहीं कर पा रहे हैं तो आप इसमें थोड़ी मात्रा में शहद और अदरक भी मिला सकते हैं.
4. नारियल तेल
नारियल तेल मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डैंड्रफ की समस्या को दूर कर सकते हैं. नारियल का तेल स्कैल्प के हाइड्रेशन को बेहतर बनाने और रूखेपन को रोकने में भी मदद कर सकता है, जो रूसी के बढ़ने का कारण बन सकते हैं. नारियल का तेल एक्जिमा के उपचार में भी मदद कर सकता है.
5.अन्य उपाय
सिर की सफाई एकत्रित हुई मृत कोशिकाओं और परतों को हटाने के लिए अपने बालों और सिर को अच्छी तरह साफ करें। बालों को धोने के लिए कटेकोनाजोल, सेलेनियम सल्फाइड या जिंक से युक्त शैम्पू का प्रयोग कर सकते हैं। सिर की सतह पर मौजूद परतों को हटाने के लिए बारीक कंघे से अपने बालों को ब्रश करना चाहिए, ऐसा करने से रक्त परिसंचरण मे भी सुधार आएगा
मालिश नारियल या जैतून के तैल को गर्म करने से सिर की मालिश करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है जब रक्त के संचलन में सुधार होता है, तो रूसी नियंत्रित होती है।
मौसम के बदलाव से बचे अपने बाल और सिर को मौसम से बचाए। सूरज की किरणों और गर्मी आपके सिर में तेल का उत्पादन बढ़ा सकती है, जिससे रूसी की समस्या बढ़ती है, इसलिए सूरज की किरणों और खराब मौसम के सीधे सम्पर्क से बचने के लिए सिर को ढकें।
जीवनशैली में परिवर्तन तनाव कम करने, संतुलित आहार खाने और शरीर को साफ रखने से आपको रूसी को रोकने में मदद मिल सकती है, यहाँ तक की व्यायाम करने से भी आपको तनाव में राहत मिलती है, जिससे रूसी को रोका जा सकता है, इसलिए नियमित रूप से कुछ प्राणायाम एवं योग करना आवश्यक है।