पूरा पढ़े... चाय पीने के अलग अलग फायदे

भारतीय घरों में सबसे ज्यादा इसी चाय का सेवन किया जाता है। यह चाय के सबसे आम प्रकारों में से एक है। इस चाय का सेवन करने का सबसे अच्छा समय सुबह का है।

दूध वाली चाय की अपेक्षा अन्य प्रकार के चायो को ज्यादा हेल्थी माना जाता है  जैसे ग्रीन टी, लेमन टी आदि लेकिन आज आप सब तरह के चाय पीने के फायदे जानेंगे

ब्लैक टी

अगर आप रोज एक कप ब्लैक टी पीते हैं तो डिमेंशिया और अल्जाइमर होने का खतरा कम होता है। शोध में यह बात समाने आई कि ब्लैक टी में प्रचुर मात्रा में फ्लेवेनाल्स पाए जाते हैं, यह एक ऐसा पोषक तत्व होता है जो दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह चाय स्मृति को भी बढ़ाने में भी मददगार है।

अदरक वाली चाय

इस चाय का सेवन करने का सबसे अच्छा समय सुबह का है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो शरीर में सूजन को कम करके आपके दिल को स्वस्थ रख सकती है। चाय स्वाभाविक रूप से किसी भी दर्द को कम करने में मददगार है। ये मतली को ठीक करती है और कब्ज से राहत देती है।

नींबू वाली चाय

यह चाय स्वाभाविक रूप से पोषण का खजाना है और पेट, लिवर, दिल और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इस चाय की खुशबू भी लाजवाब है और इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें चुटकी मिंट एसेंस या एक चुटकी दालचीनी पाउडर (cinnamon powder) भी मिला सकते हैं। यह डिप्रेशन और चिंता को कम करने में भी मदद करती है

इलायची चाय 

यह चाय खांसी और सर्दी से इलाज जैसे कई स्वास्थ्य लाभ भी सुनिश्चित करती है, रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। इसके साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करती है और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने में भी मदद करती है।

मसाला चाय

मसाला चाय के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।  मसाला चाय जैसा कि नाम से पता चलता है, यह इलायची, अदरक, दालचीनी और काली मिर्च सहित विभिन्न भारतीय मसालों और जड़ी-बूटियों का मिश्रण है।

यह सूजन को कम करने में मदद करती है और इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ पाचन में सहायता करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन, गर्म और उमस भरे मौसम में मसाला चाय कम मात्रा में पीना चाहिए। सुबह और शाम में दो कप सेवन करने के लिए बिल्कुल ठीक हैं।

ग्रीन टी

तमाम शोध में पाया गया है कि ग्रीन टी में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (ईजीसीजी) होता है, फास्टिंग ब्लड शुगर को कम कर सकता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा सकता है। चाय अग्नाशयी कोशिकाओं (pancreatic cells) को डैमेज होने से भी बचाती है और सूजन को कम करती है। इसलिए ये डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है।


Go back on Quora ( कोरा पर वापस जाएं )