अगर आप हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप कुछ तरीके अपना कर या उच्च कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) से छुटकारा पा सकते हैं,
हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी बहुत सारे लोगों में देखने को मिलती है, लेकिन इसके बावजूद किसी भी अन्य बीमारी की तरह हाई कोलेस्ट्रॉल की भी छूटकारा संभव है।
कोई भी व्यक्ति निम्नलिखित कदमों को उठाकर हाई कोलेस्ट्रॉल की रोकथाम कर सकता है-
1. पौष्टिक भोजन करना- ऐसा माना जाता है कि हमारे खान-पान का हमारी हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है।
यह बात हाई कोलेस्ट्रॉल पर भी लागू होती है, इसलिए लोगों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और केवल पौष्टिक भोजन ही करना चाहिए।
2. नियमित रूप से एक्सराइज़ करना- हाई कोलेस्ट्रॉल की रोकथाम करने का सबसे अच्छा तरीका नियमित रूप से एक्सराइज़ करना है।एक्सराइज़ करने से व्यक्ति की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है,जो उसे हेल्थी रखने में सहायक साबित हो सकती है।
3. सही वजन नियंत्रित करना- अधिक वजन को बहुत सारी बीमारियों का कारण माना जाता है। इसी कारण, सभी लोगों को अपने वजन का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि उसे किसी तरह की बीमारी होने की संभावना न हो।
4. धूम्रपान न करना- किसी भी व्यक्ति के लिए धूम्रपान करना काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। अत: किसी भी व्यक्ति को धूम्रपान नहीं करना चाहिए ताकि वह बेहतर ज़िदगी जी सके।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय
1. कोलेस्टेरॉल से पीड़ित व्यक्ति हफ्ते में 5 दिन एक्सरसाइज करे। जॉगिंग, साइकलिंग, तैराक़ी और एरोबिक्स भी कर सकते हैं।
2. और कुछ न कर सकें तो कम से कम आधा घंटा रोज़ टहलें।
3. हेल्दी डाइट:कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए फ़ैट बढ़ाने वाले चीज़ें न खाएँ। वो हर चीज़ खा सकते हैं, जिससे सभी पोषक तत्व हों। अंडे की ज़र्दी, जंक फ़ूड, तली-भुनी चीज़ें, फ़ुल क्रीम मिल्क और रेड मीट खाने से बचें।
4. ज्यादा दवाएं खाने से बचें:दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह से ही करें ना कि दवाओं सुनी सुनाई बातों पर करने पर मनमानी दवा खाएं। इसके साथ जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करके दवाई पर निर्भर रहने की कंडीशन पर काबू पाने की कोशिश करें।
5. ध्यान रहे कोलेस्ट्रॉल की जांच हर 6 महीने पर कराते रहनी चाहिए। और 20 वर्ष से ज्यादा उम्र केलोगों को हर 5 वर्ष में एक बार जांच करानी चाहिए।
इसके अलावाखानपान में कुछ चीजों को शामिल किया जाए तो बढते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है
ड्राई फ्रूट्स
लहसुन
ओट्स
सोयाबीन और दालें
नीबू
ऑलिव ऑयल
अगर आपको भी लगता है कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है तो ऐसे में नीचे दिए गए टिप्स (cholesterol foods) को जरूर फॉलो करें आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।
1.अलसी
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अलसी बेहद फायदेमंद है, इसके लिए आप अलसी के पिसे हुए बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. ओट्स
ओट्स एक ऐसा आहार है जिसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है (High Fibre) इसके अलावा इसमें बीटा ग्लूकॉन भी होता है जो आंतों की सफाई के लिए काफी चमत्कारी माना जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो रोजाना सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करें।
3.धनिया के बीज
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए धनिया के बीजों का पाउडर बना लें और इसे एक कप पानी में उबालकर दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन करें।
4. मछली
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मछली का भी अहम रोल होता है इसमें ओमेगा 3 और फैटी एसिड पाया जाता है, इसलिए हफ्ते में करीब 2 बार स्टीम्ड या ग्रिल्ड मछली जरूर खाएं, इसके अलावा मछली बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
5. प्याज
अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है तो इसे कंट्रोल करने के लिए लाल प्याज का इस्तेमाल किया जाता है इसके लिए एक चम्मच प्याज के रस में करीब आधा या एक छोटे चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन जरूर करें।
6. नारियल तेल
तेल का भोजन पकाने में काफी अहम रोल होता है आप खाने में किस तरह के तेल या रिफाइंड का इस्तेमाल कर रहे हैं इसका भी कोलेस्ट्रॉल पर असर पड़ता है इसलिए रोजाना (Daily)खाने के साथ 1 या 2 चम्मच नारियल के तेल इस्तेमाल जरूर करें ऐसा करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है।
7.संतरे का जूस
शरीर के बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक तरीके से कम करने के लिए रोजाना 2 से 3 कप संतरे का जूस पिएं। इसके अलावा आप सेब के सिरके का सेवन भी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटा सकती है।
8.बादाम और पिस्ता
बादाम और पिस्ता भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद है। इसके लिए रोजाना शाम के समय 3 से 4 बादाम और पिस्ता को भिगो दें और सुबह उठते ही इसका सेवन करें।
9. अंकुरित दालें
अंकुरित दालों से भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाया जा सकता है। राजमा, चने, मूंग, सोयाबीन और उड़द आदि का इस्तेमाल सलाद के रूप में करने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आप डार्क चॉकलेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स से रक्त नलिकाएं मजबूत बनती हैं।
10.अर्जुन की छाल
इसके अलावा अगर आप चाहें तो अर्जुन के पेड़ की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक तौर पर कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए थोड़ी सी अर्जुन की छाल को एक गिलास में अच्छे से उबाल लें इसे तबतक उबालना है जबतक आधा ना रह जाए इससे बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल घटता है।
11.विटामिन-सी
अगर आप कोलेस्ट्रॉल के रोगी हैं तो विटामिन-सी (Vitamin-C) जैसे- आँवला, अनार, नींबू, संतरा, मौसंबी आदि जैसे घट्टी चीजों का इस्तेमाल करे। भी इस प्रकार के खट्टे अर्थात साइट्रिक एसिड युक्त फल और सब्जी हैं वह सभी आपके लिए अच्छे हैं।