आगे पढ़े...पुरुष अपनी प्रजनन क्षमता को कैसे बढ़ाएं

एक स्वस्थ जीवन शैली प्रजनन क्षमता को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. अत्यधिक शराब का सेवन, तनाव, चिंता, अधिक वजन और धूम्रपान करना आपके स्वास्थ्य के साथ आपके प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है. एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग अच्छे आहार का सेवन करते है, उनके शुक्राणु की गुणवत्ता अधिक अच्छी हैं. यह विशेष रूप से अधिक फल, सब्जियां, समुद्री भोजन और अनाज खाने वालों पर किया गया था. पुरुषों को अपनी प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए और अच्छी नींद के साथ तनाव ग्रस्त नहीं रहना चाहिए. चिकित्सक के साथ अपनी पोषण संबंधी आवश्यकताओं पर जानकारी लेनी चाहिए.