आपके लिंग का कार्य केवल आपके रक्त के प्रवाह पर ही निर्भर करता है, इसलिए आपको रक्त के प्रवाह को हमेशा ही सही अवस्था में रखना चाहिए। रक्त का प्रवाह आपके हृदय से संचालित होता है, ऐसे में आपको मुख्य रूप से अपने हृदय के स्वास्थ पर ही ध्यान देना होगा। हृदय स्वस्थ होने से ही आपकी सेक्स पावर में इजाफा होता है। तो चलिए जानते हैं कामशक्ति बढ़ाने के उपायों के बारे में।
मर्दाना ताकत बढ़ाने के उपाय में रहें सक्रिय
यौनशक्ति बढ़ाने के उपायों में आपके लिए कार्डियोवास्कुलर एक्सरसाइज (Cardiovascular Exercise) सबसे बेहतर होती है। कार्डियोवास्कुलर एक्सरसाइज का मतलब होता है, हृदय से संबंधित ऐसे व्यायाम जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सेक्स करने के दौरान आपकी हृदय गति तेजी से बढ़ जाती है। लेकिन नियमित व्यायाम करने से आपकी हृदय गति ठीक रहती है और आपकी यौनशक्ति में भी बढ़ोतरी होती है। सेक्स पावर बढ़ाने के लिए आपको रोजाना करीब 30 मिनट तक स्विमिंग (तैराकी) व दौड़ जैसी गतिविधियों को करना चाहिए। इससे आपकी कामोत्तेजना व कामशक्ति में बढ़ोतरी होती है।
पुरुषों की मर्दानगी बढ़ाने के उपाय में आप कुछ विशेष तरह के आहारों का भी सेवन कर सकते हैं। यह आहार पुरुषों की मर्दानगी बढ़ाने के लिए तेजी से काम करते हैं। दरअसल निम्न आहार आपके खून के प्रवाह को बेहतर करने में सहायक होते हैं-
लहसुन और प्याज - वैसे तो भारतीय व्यंजनों में इनका प्रयोग किया ही जाता हैं, लेकिन यदि आप अपनी सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए उपायों को अपनाना चाहते हैं तो प्याज और लहसुन को अपने आहार में जरूर शामिल करें। बेशक, प्याज और लहसुन की तेज सुगंध आपको अच्छी न लगें पर यह शरीर में रक्त के प्रवाह को दुरूस्त करने के लिए कारगर उपाय माने जाते हैं।
केला – पोटेशियम से भरपूर केला आपके लो ब्लड प्रेशर को ठीक रखने का काम करता है। जो आपके सेक्सुअल अंगों के लिए जरूरी है व इससे आपकी यौनशक्ति में वृद्धि होती है।
हरी व काली मिर्च – आपको बता दें कि जितने भी तीखे आहार होते हैं, वह आपके तनाव और संक्रमण को कम करते हैं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी ठीक होती है। इतना ही नहीं यह पुरुषों की मर्दाना ताकत को बढ़ाने का प्राकृतिक उपाय माना जाता है।
यौनशक्ति को बढ़ाने की निर्भरता पूरी तरह से हमारे शरीर के रक्त प्रवाह पर ही निर्भर होती है। इसके लिए हम निम्न विटामिन्स को ग्रहण कर सकते हैं-
विटामिन बी-1 – विटामिन बी-1 आपके तंत्रिका तंत्र (Nervous system) के संकेतों (Signals) को तेज व स्पष्ट करता है। इसके साथ ही यह मस्तिष्क की गतिविधियों में भी सक्रियता लाता है। यह विटामिन मूंगफली और राजमा में पाया जाता है।
विटामिन बी – विटामिन बी ही आपके शरीर के हार्मोन लेवल को ठीक रखता है। यह तनाव को कम कर आपके स्तंभन दोष को कम करता है। विटामिन बी अंडे में पाया जाता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड – यह वसा आपके रक्त प्रवाह को ठीक करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड आपको जैतून के तेल, सैल्मन मछली व दूध में होता हैं। इनका सेवन आप जरूर करें।
तनाव ही एक ऐसा कारण है जो मुख्य रूप से आपकी कामशक्ति को प्रभावित करता है। तनाव ही आपकी हृदय की गति व ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। हाई ब्लड प्रेशर व हृदय गति का तेज होना ही आपकी सेक्सुअल लाइफ में बाधा बनता है। मानसिक तनाव ही आपके लिंग में उत्तेजना को कम करने व ऑर्गेज्म तक पहुंचने में बाधा बनता है। व्यायाम से आप तनाव को आसानी से दूर कर सकते हैं। तनाव को कम करने के लिए आप अपने साथी के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं, इससे आपका तनाव कम होने के अलावा आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। तनाव होने पर ही व्यक्ति खराब आदतों, जैसे- शराब व धूम्रपान का आदी हो जाता है। यह दोनों ही आदत आपकी यौन क्षमता में बाधा उत्पन्न करती है।
नशीले पदार्थों के सेवन से आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि शराब व धूम्रपान का नशा करने वाले पुरुषों की सेक्सुअल क्षमता कम होती है। वहीं कुछ अध्ययन भी बताते हैं कि रेड वाइन से रक्त प्रवाह ठीक होता है, लेकिन जब तक इसको सीमित मात्रा में लिया जाए। रेड वाइन का अधिक सेवन आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है। यह आपकी नसों में होने वाले रक्त के बहाव को कम कर देती है, जो बाद में चलकर आपकी नपुसंकता का कारण बनता है। सेक्स पावर को बढ़ाने का सबसे अहम तरीका है कि आप सिगरेट पीना छोड़ दें। बुरी आदतों को अच्छी आदतों से बदलें। जिससे सेक्स क्षमता बढ़ने लगेगी।
सूर्य की किरणें हमारे शरीर में मेलाटोनिन को बनने से रोकती है। यह हार्मोन हमारी नींद को बढ़ाता हैं और कामोत्तेजना को कम करता है। मेलाटोनिन कम होने का मतलब है कामोत्तेजना में बढ़ोतरी होना। इसके लिए आपको घर से बाहर जाकर थोड़ी देर के लिए अपने शरीर को सूर्य के प्रकाश में लाना होगा। जैसे-जैसे सूर्य की किरणें आपकी त्वचा पर पड़ेंगी वैसे-वैसे आपके शरीर में कामोत्तेजना जाग्रत होने लगेगी। आपको बता दें कि सर्दियों के दौरान हमारे शरीर में मेलाटोनिन ज्यादा बनाता है।
सेक्स ही केवल आखिरी रास्ता नहीं है, अपने साथी को महत्व देने से भी आप अपने अंदर एक सकारात्मक बदलाव महसूस करते है। आपके साथी का साथ ही आपकी क्षमताओं में बढ़ोतरी करता है। सेक्स के दौरान जब भी आपकी अवधि कम होती हैं तो आपको अपने सेक्स साथी का साथ मिलने से भावनात्मक सहयोग मिलता है।
यौनशक्ति में कमी होने पर आपको उसका पूरा इलाज कराना चाहिए। नपुंसकता व उत्तेजना न होने पर आप इसका इलाज कराएं। इस तरह की परेशानी होने पर आप डॉक्टर के पास जाने में न हिचकिचाएं, क्योंकि डॉक्टर ही इस समस्या को दवाइयों से ठीक कर आपकी सेक्स पावर को बढ़ा सकता है।