आगे पढ़े..अंगुर से बाज़ार जैसा जैम कैसे बनाए, जानें रेसिपी

रोटी, ब्रेड और टोस्ट के साथ बड़े चाव से खाया जाने वाला जैम, सभी को बेहद पसंद होता है। जैम का नाम सुनकर बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है। आज मार्केट में कई फ्लेवर के फ्रूट जैम आने लगे हैं, जिन्हें लोग आप अपनी पसंद के हिसाब से चुनते हैं। हालांकि आजकल मार्केट के सामानों में मिलावट का रिस्क होता है, ऐसे में बाजार के जैम खाना बच्चों की सेहत के लिए रिस्की हो सकता है।

आज आपको अंगूर जैम की रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जिसे आप बड़ी ही आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं अंगूर जैम की रेसिपी के बारे में-

विधि

ग्रेप्स जैम बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को अच्छी तरह से धो लें।

अब मिक्सी में अंगूर और चीनी को अच्छी तरह से पीस लें।

अंगूर और चीनी जब आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो उसे एक बर्तन में निकालकर अलग कर लें।

इसके बाद पीसे हुए अंगूर के रस को छन्नी की मदद से छानकर रस को अलग कर लें।

अब एक बर्तन लें और गैस पर गर्म करें, बर्तन गर्म होने के बाद उसमें अंगूर के रस को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

अंगूर का रस जब हल्का पक जाए तो उसमें नींबू रस और चुटकी भर फूड कलर डालकर धीमी आंच पर थोड़ी देर और पकाएं।

जब अंगूर का रस गाढ़ा हो जाए तो उसे एक बर्तन में रखकर अलग कर लें और कुछ देर थंडा होने के लिए रख दें।

जब अंगूर का रस सेट हो जाए तो उसे जार में रखकर अलग कर लें। जब भी भूख लगे इसे ब्रेड या टोस्ट के साथ सर्व करें।

तो ये है ग्रेप्स जैम की आसान रेसिपी, जिसे आप बड़ी ही आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं।