दुनिया के सबसे ताकतवर फल कीवी का सेवन करने से आंखों से संबंधित बीमारियां खत्म होती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है. कीवी फल का सेवन करने से शरीर के जोड़ों का दर्द और शरीर के अन्य दर्द खत्म होते है.
कीवी का सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र ठीक रहता है और पेट से संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है. कीवी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट की गैस, अपच, एसिडिटी आदि समस्याओं को जड़ से खत्म करता है.
रोज सुबह-शाम कीवी फल का सेवन करने से नींद नहीं आने की बीमारी खत्म होती है और व्यक्ति को प्रतिदिन पर्याप्त नींद आती है.
कीवी फ्रूट बीज के तेल में औसतन 62% अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. कीवी फ्रूट लुगदी में कैरोटेनोइड होते हैं, जैसे प्रोविटामिन-ए बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन जो दिल की बीमारी सहित कई बीमारियों से दूर रखता है.
विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है. जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है.
कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है. इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है. दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है.
कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है. ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. इसके अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है.