आगे पढ़े...यौन इच्छा(sex) या काम वासना को नियंत्रण में रखने के उपाय

उत्तेजना या यौन इच्छा (sexual desire) महसूस होना पूरी तरह से सामान्य बात है। आपकी भावनाएँ किसी विशेष व्यक्ति पर केंद्रित हो सकती हैं, या आप मास्टरबेट करने या पोर्नोग्राफी देखने जैसी गतिविधियों के लिए आकर्षित हो सकते हैं। हालाँकि, कई बार ये इच्छाएँ भारी या अवांछित हो सकती हैं। यदि आप इस तरह के असहज विचारों और भावनाओं से छुटकारा नहीं पा सकते हैं, तो चिंता न करें, ऐसी कुछ चीजें हैं, जिन्हें आप उनसे निपटने के लिए कर सकते हैं। यदि आप अपने आप से इसका सामना करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, तो आपका डॉक्टर या काउंसलर इसमें आपकी मदद कर सकता है।

अपने लिए सीमाएं बनाएँ

अगर आपको फोन या लैपटॉप पर बार बार पोर्नोग्राफी देखने का मन होता है, तो एक एप्लिकेशन या ब्राउज़र एक्सटेंशन डाउनलोड करें, जो इस तरह की लुभाने वाली वेबसाइट को ब्लॉक करता है। या फिर, अगर आपको किसी विशेष व्यक्ति के लिए अपनी यौन भावनाओं पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है, तो संभव हो तो उनके साथ बिताए जाने वाले समय को सीमित करें।

• अपनी गतिविधियों को अधिक सार्वजनिक करने से आपके लिए यौन इच्छा     के आगे झुकना कठिन हो सकता है। उदाहरण के लिए, आप अपने लैपटॉप     या फोन का उपयोग कमरे में अकेले में करने की बजाय, किसी सार्वजनिक       स्थान पर कर सकते हैं, जैसे कि पार्क बेंच या कॉफी शॉप में।

•  यदि आप किसी बार या समुद्र तट पर जाते हैं, तो अपने साथ में एक ऐसे          फ्रेंड को ले जाएँ, जो आपका मन भटका सके और आपको व्यस्त रखे,            ताकि आप अन्य लोगों को नोटिस न करें।

पीछे हटने के कारणों की एक लिस्ट बनाएँ 

उन मुख्य कारणों को लिखें जिनकी वजह से आपके लिए अपनी इच्छा पर अंकुश लगाना या नियंत्रित करना जरूरी हो गया है और जब भी आपका मन डगमगाने लगे तो अपने कारणों की इस लिस्ट को पढ़ लें। उदाहरण के लिए, आपके कारणों में ये शामिल हो सकते हैं:

“मैं इंतजार करना चाहता हूं और शादी से पहले सेक्स नहीं करना चाहता क्योंकि यौन अंतरंगता मेरे लिए पवित्र और खास है।”

“मैं प्रलोभन का विरोध करने की कोशिश करता हूं क्योंकि मैं अपने साथी के साथ ईमानदार रहना चाहता हूं।”

“आत्म-अनुशासन मेरे आध्यात्मिक विश्वासों का एक महत्वपूर्ण पहलू है। मैं अपनी पूरी ताकत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अपने कामुक विचारों या इच्छाओं को नियंत्रित करना चाहता हूं।”

“मैं नहीं चाहता कि मेरी यौन इच्छाएं और व्यवहार मेरे रिश्ते को बर्बाद करें या मेरी प्रोफेशनल लाइफ में समस्याएं पैदा करें।”

आपके द्वारा महसूस की जाने वाली उत्तेजना के ट्रिगर्स को पहचानें

जब आप उस जुनून या वासना को महसूस करें, तो सोचें कि इसके अलावा और क्या हो रहा है। जैसे, क्या आपको स्ट्रेस में या बोरियत में इस तरह के अनचाहे सेक्सुयल विचार आते हैं? जब आप कुछ लोगों की उपस्थिति में या विशिष्ट स्थानों पर (उदाहरण के लिए, समुद्र तट पर या बार में) होते हैं, तब? उन सभी चीजों की एक लिस्ट बनाएं, जिनकी वजह से आपको इस तरह के अनचाहे विचारों और भावनाओं को ट्रिगर मिलता हैं, और उन ट्रिगर्स से निपटने के तरीके के बारे में कुछ आइडिया तैयार करके लिखें।

• उदाहरण के लिए, यदि आप पाते हैं कि आपको बोरियत महसूस होने पर         वासनापूर्ण विचार अधिक आते हैं, अपने दिमाग को व्यस्त रखने के तरीके       खोजें। कोई उबाऊ काम, जैसे कपड़ों की तह करते समय आप म्यूजिक या       एक मजेदार पॉडकास्ट सुन सकते हैं।

•   आप पा सकते हैं कि आप तनाव से निपटने के लिए यौन विचारों या                 व्यवहारों का उपयोग कर रहे हैं। मुकाबला करने के नए तरीके खोजने और      स्वस्थ आदतें बनाने का इरादा निर्धारित करें।

बिजी रहने के स्वस्थ तरीके खोजें

जब आपके मन में यौन विचार आना शुरू होने लगे, तो दौड़ने जाएं या फिर बात करने के लिए किसी फ्रेंड को कॉल करें। आप कुछ क्रिएटिव भी कर सकते हैं, जैसे पेंटिंग, कोई इन्स्ट्रुमेंट प्ले करना या फिर कुछ अच्छा पकाना। ये आपके मन को अनचाहे विचारों से दूर ले जाने में मदद करेगा।

अपने मन को शांत करने के लिए आराम देने वाली टेकनिक्स आजमाना

यदि आपको लगता है कि आप तनावग्रस्त होने लगे हैं, तो कुछ आरामदायक संगीत सुनें, हल्की स्ट्रेचिंग करें या कुछ योग करने का प्रयास करें। शॉवर लेना या टहलने जाने से भी मदद मिल सकती है।
• यदि आप अपने आप आराम देने की कोशिश में विचलित हो जाते हैं, तो           आप एक क्लास (जैसे एक ऑनलाइन ताई ची कोर्स) जॉइन कर सकते हैं या   अपने फ्रेंड के साथ कुछ रिलैक्सिंग कर सकते हैं।

अपनी मदद करने वाले ग्रुप जॉइन करें

डॉक्टर या एक थेरेपिस्ट से किसी समूह की सिफारिश करने के लिए कहें, या ऑनलाइन सहायता समूहों की तलाश करें। एक समूह में होने से आपको इतना अकेलापन महसूस नहीं करने में मदद मिल सकती है और आपकी अवांछित यौन इच्छाएँ कम परेशान करने वाली लगने लगती हैं। साथ ही, समूह के अन्य सदस्य आपकी मदद करने के लिए स्ट्रेटजी और सलाह भी शेयर कर सकते हैं।

मन लगाकर ध्यान का अभ्यास करें

स्टडीज़ से पता चलता है माइंडफुल मेडिटेशन सभी प्रकार की यौन चुनौतियों में लोगों की मदद कर सकता है, जिसमें सेक्स से संबंधित शर्म या परेशानी की भावना भी शामिल है। ये आपकी यौन इच्छाओं को सामने आने पर कम भारी और कम तनावपूर्ण बना देता है। माइंडफुल मेडिटेशन प्रैक्टिस के लिए, ऐसा करें:

किसी शांत और आरामदायक जगह पर बैठें या लेटें। आप चाहें तो आंखें बंद कर लें।

कुछ गहरी, धीमी सांसें लें। सांस लेते हुए पेट के उठने और गिरने की भावना पर ध्यान दें।

अन्य शारीरिक संवेदनाओं पर ध्यान केंद्रित करें, उदाहरण के लिए, शरीर में तनाव की भावना या ऐसी चीजें जो आप वातावरण में अनुभव कर सकते हैं, (जैसे ध्वनि या गंध)।

कुछ मिनट बैठें और अपने विचारों से अवगत हों। आप पा सकते हैं कि आपके मन में यौन विचार या भावनाएँ हैं। उनका विश्लेषण या उन्हें जज करने की कोशिश किए बिना बस उनका निरीक्षण करें।

अपनी नियमित गतिविधियों पर लौटने से पहले कुछ मिनटों के लिए धीरे से अपनी साँस पर ध्यान दें।