किस करने के फायदे
तनाव कम करने में सहायक - चुम्बन करने से दिमान में तनाव के लिए जिम्मेदार कोरटिसोल हार्मोन कम होता है और सिरोटोनिन का स्तर बढ़ता है। यह थकान को भी दूर करती है और ध्यान के जैसे ही फायदे प्रदान करती है।
इससे आपको खुशी मिलती है - इससे आपका मूड अच्छा हो जाता है। साथ ही यह आपको अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन इंर्डोफिन को बढ़ाती है। जिससे आप कुछ ही पलों की किस के बाद अच्छा महसूस करने लगते हैं।
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी - यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, जिससे आपका शरीर आसानी से संक्रमण की चपेट में नहीं आता है। चुम्बन करने से हमारे दांतों में होने वाली कैविटी भी धीरे-धीरे ठीक हो जाती है, क्योंकि किस के दौरान हमारी लार तेजी से बनती है, जो दांतों की कैविटी को ठीक करती है।
प्यार के हार्मोन को बढ़ाए - किस करने से आपके शरीर में प्यार के लिए जिम्मेदार माने जाने वाला हार्मोन ऑक्सिटोसिन का स्तर में इजाफा होता है। इसके अलावा इससे आपके शरीर में होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है। किस के दौरान आपके मुंह में बनने वाली लार से दर्द को कम करने वाली एनस्थिटिक मिलती है। वहीं आपको आनंद प्रदान करने वाला डोपेमाइन तत्व भी सक्रिय हो जाता है।
आपके रिश्ते को मजबूत बनाती है किस - एक चुम्बन केवल साथी को पास लाने के अहसास के लिए काफी नहीं है। यह आप दोनों के रिश्ते को भी मजबूत बनाती है और आप दोनों के बीच की हर तरह की दूरियों को कम करती है।