कौन सा तेल है आपकी सेहत के लिए अच्छा
अंगूर के बीज का तेल- Grapeseed oil
अंगूर के बीजों से बनने वाले तेल का इस्तेमाल काफी फादेमंद होता है. क्योंकि इसमें पॉलिअनसेचुरेटिड फैट के कारण आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं. खाने में अंगूर के तेल के उपयोग से आंखों की जलन कम करता है, साथ ही आंखों और त्वजा की बीमारियों से बचाने में भी आपकी मदद कर सकता है.
तिल तेल के फायदे- Sesame oil
तिल का तेल खाने में स्वादिष्ट होता है. तिल के तेल से कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है. तिल का तेल डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. तिल के तेल से आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं जैसे एनीमिया, कैंसर, तनाव और शुगर आदि.
एवोकाडो ऑयल- Avocado Oil:
एवोकाडो ऑयल में विटामिन की मात्रा भरपूर पाई जाती है. इस तेल का उपयोग ज्यादातर औषधि और खाने के लिए किया जाता है. एवोकाडो ऑयल को एवोकैडो के फल से निकाला जाता है. एवोकाडो फल की खेती विदेशों में होती है. इस तेल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होने से ये त्वचा की बीमारियों को दूर करने का काम करता है. इस तेल के इस्तेमाल से मोटापा, गठिया और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है.
चावल की भूसी से बाना तेल- Rice Bran Oil
चावल की भूसी से बना तेल स्वास्थ के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. इस तेल में विटामिन ई, एसिड और एंटीऑक्सीडंट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखता है. इस तेल का उपयोग खाना बनाने मे किया जाता है. सबसे ज्यादा चावल के भूसी से बने तेल का उपयोग जापान और चीन में किया जाता है.
जैतून तेल- Olive Oil
जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है. हाई बीपी के लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि ये शुगर लेबल को कम करने में लाभकारी है. स्वास्थ के लिए जैतून का तेल काफी फायदेमंद होता है. जैतून के तेल का उपयोग छोटे बच्चों की मालिश के लिए भी किया जाता है. जैतून तेल डिप्रेशन, कैंसर मधुमेह को नियंत्रित करने का काम करता है.
सूरजमुखी का तेल- Sunflower Oil
सूरजमुखी के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इससे फैट बर्न होता है, दिल को स्वस्थ रखता है. कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और खाने में स्वाद बढ़ाने का काम भी करता है.
नारियल तेल- Coconut Oil
नारियल तेल का उपयोग खाना बनाने के साथ स्वास्थ के लिए भी किया जाता है. नारियल तेल को पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है.
मूंगफली का तेल- Groundnut Oil
मूंगफली खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, ठीक वैसे ही मूंगफली का तेल भी स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है. मूंगफली में विटामिन और खनिज की मात्रा भरपूर होने से शरीर को ऊर्जा मिलती है. मूंगफली का तेल दिल, त्वचा और कैंसर के लिए फायदेमंद हो सकता है.
सरसों का तेल- Mustard Oil
सरसों के तेल को कड़वे तेल के नाम से भी जाना जाता है. अधिकांश भारतीय लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में करते हैं. सरसों के तेल को बहुत पोष्टिक तेल माना जाता है. सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है. इसलिए इस तेल का इस्तेमाल सर्दियों में अधिक किया जाता है. सरसों का तेल शरीर को एलर्जी से बचाने में भी मदद कर सकता है.
एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल- Extra Virgin Olive Oil:
एक्स्ट्र वर्जिन ऑलिव ऑयल ऑलिव ऑयल (जैतून तेल) के मुकाबले ज्यादा अच्छा होता है. यह सबसे शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक होता है. यह तेल ताजे काटे हुए ऑलिव ऑयल से बनाया जाता है. जो स्वास्थ के लिए अच्छा होता है. इस तेल के इस्तेमाल से पाचन क्रिया सही रहती है.