और पढ़ें... सेक्स पावर बढ़ाने के लिए सबसे बेस्ट हैं योगासन

उष्ट्रासन

मोटापे के कारण सेक्स के दौरान होनेवाली समस्याओं को दूर करने में यह आसन काफी फायदेमंद है। इस आसन को करने से जननांगों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है। इसके कारण सेक्स के दौरान बॉडी का एनर्जी लेवल बनाये रखने में भी यह कारगर होता है, जो सेक्स को सुखद और बेहतरीन बनाने में प्रमुख भूमिका निभाता है।

गोमुखासन

इस आसन के नियमित अभ्यास से अंडकोष वृद्धि एवं आंत्रवृद्धि समस्याओं में विशेष फायदा मिलता है। यह आसन धातु रोग, बहुमूत्र में भी फायदेमंद है। यह लिवर, क‍िडनी और सीने को मजबूत बनाता है। गठिया को भी दूर करता है।

धनुरासन

यदि आप शारीरिक संबंध बनाने के दौरान जल्द ही ऑर्गेज्म पा लेते हैं या आपका शीघ्रपतन हो जाता है, तो धनुरासन करें। इसका नियमित अभ्यास कामेच्छा जगाने, यौन शक्ति सुधारने और संभोग क्रिया की अवधि को बढ़ाने में हेल्पफुल होता है। यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन और प्रीमैच्योर एजेक्युलेशन को ठीक करने और पुरुषों में फर्टिलिटी बढाने में भी लाभकारी होता है।

नौकासन

यह योगासन पुरुषों में मौजूद प्रोस्ट्रेट नामक ग्रंथि को उत्तेजित कर देता है जिससे पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ने में फायदा होता है। नौकासन के नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में स्ट्रेच आता है और वह लचीली बनती है। 

वीरासन

वीरासन करने से पुरुषों के पेल्विक हिस्‍से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे प्रोस्‍टेट ग्रंथि स्‍वस्‍थ रहती है और इससे जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। यह सेक्सुअल हेल्थ को सुधारकर फर्टिलिटी पावर बढ़ाने में मदद करता है।