आगे पढ़ें... बालों को चमकदार और मुलायम कैसे बनाएं

बालों की सबसे बाहरी परत पर नेचुरल ऑयल होता है जो बालों के कुदरती मॉइश्चर को लॉक करके रखता है. इसी की वजह से बालों में चमक रहती है और वो मुलायम भी रहते हैं. जब ये लेयर खराब हो जाती है तो बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं. लेकिन थोड़े से प्रयास से बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जा सकता है. 

1. बालों को मुलायम बनाने और उनमें चमक लाने के लिए अंडे से बेहतर कुछ भी नहीं. ये इतना कारगर है कि एकबार में ही आपको फर्क नजर आ जाएगा. इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फैटी एसिडस और लैक्टिन होता है, जो बालों की मरम्मत करता है. इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से ज्यादा फायदा होगा.

2. बीयर एक बहुत ही उम्दा हेयर टॉनिक की तरह काम करता है. इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन बालों को रिपेयर करके उन्हें पोषण प्रदान करते हैं, जिससे बालों की खोई चमक वापस आ जाती है.

3. नारियल के तेल में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए चाहिए होते हैं. ये बालों की कुदरती नमी को बनाए रखता है और उन्हें रूखा नहीं होने देता है, जिससे वो चमकदार बने रहते हैं.

4. शहद भी एक कारगर उपाय हो सकता है. बालों की खोई चमक वापस पाने के लिए आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे न केवल बालों में चमक आती है बल्क‍ि बाल मुलायम भी बन जाते हैं.

5. बालों के लिए एलोवेरा भी बहुत फायदेमंद है. ये बालों को पूरी नमी देने के साथ ही पोषित करने का काम भी करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन बालों को पोषण देने का काम करते हैं. साथ ही ये रूसी को भी कम करने में कारगर है.

6. बालों को धोने के लिए टी – ग्रीन टी से लेकर ब्लैक टी तक बालों को धोने के लिए कई तरह की चाय का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये चाय बहुत शक्तिशाली पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर होती हैं. ये बालों को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती हैं. ये बालों को मुलायम बनाते हैं. इसके लिए 2-3 टी बैग्स को गर्म पानी में डुबोकर 2 घंटे के लिए रख दें. चाय के पानी से अपने बाल धोएं. ये हेयर रिन्स बालों के झड़ने को कम करता है. इसके लिए आप हैं ब्लैक टी, कैमोमाइल टी, ग्रीन टी और चमेली की चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं.