मगर ऐसे कई और तरीके भी मौजूद हैं, जिनकी सहायता से आप गुप्तांगो के बालो को साफ कर सकते हैं। गुप्तांग चाहे लिंग हो योनि ये जगह सेंसिटिव होती है और वाहा के बाल हटाने में कुछ जोखिम शामिल होते हैं और इसलिए आपको जो भी ऑप्शन सेफ लगे, उसे ही उपयो करें।
ट्रिमिंग
हेयर रिमूव करने की यह सबसे सुरक्षित विधि में से एक है। जितना हो सके बालों को ट्रिम करने के लिए कैंची का उपयोग करें। किसी भी तरह के हादसे को रोकने के लिए ट्रिमिंग करते वक्त शीशे का उपयोग जरूर करें।
शेविंग
प्यूबिक हेयर को रिमूव करने काशेविंग एक बहुत ही पॉपुलर तरीका है। वैसे तो शेविंग जल्दी-जल्दी हो जाती है, मगर यह आपके संवेदनशील हिस्से पर खुजली, इनग्रोन हेयर और लाल निशान छोड़ जाती है। हेयर रिमूवल के लिए अपने प्राइवेट एरिया पर साबुन लगाएं और बालों के विकास की दिशा में रेजर चलाएं।
वैक्सिंग
आपके प्राइवेट एरिया के बालों को हटाने के लिए लड़कियां बिकिनी वैक्स भी करवाती हैं। इससे प्यूबिक हेयर जड़ से साफ होते हैं, जिस कारण नए बाल लगभग 2 से 3 महीने बाद ही निकलना शुरू होते हैं। इसे केवल सैलून में एक्सपर्ट से ही करवाना चाहिए।
एपिलेटर
वैक्सिंग, थ्रैडिंग और शेविंग के बाद लड़कियों को एपिलेटर्स यूज करना ज्यादा आसान लगता है। हांलाकि, इसे संवेदनशील एरिया पर यूज करने पर दर्द हो सकता है। इसमें कई ट्वीजर लगे होते हैं, जो बालों को खींचने का काम करते हैं।
बालों को हटाने वाली क्रीम
हेयर रिमूवल क्रीम भी प्यूबिक हेयर हटाने का एक लोकप्रिय तरीका है। बाजार में विभिन्न प्रकार के हेयर रिमूवल क्रीम उपलब्ध हैं। इस क्रीम का उपयोग करने के लिए, इसको पहले प्राइवे एरिया के हेयर पर लगाकर 5-10 मिनट के लिए वेट करना होगा। इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि क्रीम आपकी योनि के अंदर न जाए। इसका उपयोग करने के लिए पैच टेस्ट जरूर करें