आगे पढ़े... सेक्स करने के बाद पेशाब करना क्यों जरुरी होता हैं

सेक्स के बाद पेशाब करना कितना महत्वपूर्ण है
फिजिकल और मेन्टल हेल्थ को बैलेंस करने के लिए एक उम्र के बाद सेक्स करना जरुरी हो जाता है। सेक्स करना जितना जरुरी है, उतना ही जरुरी है इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान में रखना। इन्हीं में से एक है सेक्स के बाद पेशाब करने की बात। 

ज्यादातर लोगों को लगता हैं कि सेक्स करने के बाद पेशाब करने से प्रेगनेंसी होने की संभावना कम हो जाती है, पर ऐसा बिलकुल भी नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सेक्स करने के बाद महिलाओं को पेशाब करना चाहिए। यह उनके यौन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। दरअसल महिलाओं का मूत्रमार्ग छोटा होता है और उसमें संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है। सेक्स करने के दौरान पुरुषों के मूत्र से बैक्टीरिया बड़ी ही आसानी से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में चले जाते हैं। 

इसलिए एक्सपर्ट्स महिलाओं को सेक्स करने के बाद 30 मिनट के अंदर पेशाब करने की और साथ ही प्राइवेट पार्ट को पानी से साफ़ करने की भी सलाह देते हैं। ऐसा करने से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में इन्फेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।

पुरुषों के लिए सेक्स करने के बाद पेशाब करना कितना महत्वपूर्ण है?
पुरुषों को सेक्स करने के बाद पेशाब करने की जरूरत नहीं होती है। दरअसल, सेक्स के दौरान बैक्टीरिया पुरुषों के मूत्रमार्ग में आसानी से प्रवेश नहीं कर पाता है इसलिए इनमें इन्फेक्शन का खतरा न के बराबर होता है। अगर सेक्स के बाद पुरुष पेशाब करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
प्रेगनेंसी से बचने के लिए सेक्स के बाद पेशाब करना चाहिए?
अगर आप प्रेगनेंसी से बचने के लिए सेक्स के बाद पेशाब करते हैं तो इस बात को आज ही दिमाग से निकल दीजिये। इन दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। सेक्स के बाद प्रेगनेंसी से बचना चाहते हैं तो आप अन्य उपाय आजमा सकते हैं।