आगे पढें... कच्चा अंडा खाने के 3 बड़े फायदे

सुनने में शायद आपको अजीब लगे लेकिन पके हुए अंडे से अधिक फायदे कच्चे अंडे से मिल सकते हैं। अंडे में विटामिन D, विटामिन B2, विटामिन E, विटामिन B5, विटामिन B12, विटामिन A, प्रोटीन, बायोटिन, जिंक, कोलेस्ट्रॉल, ओमेगा-3 आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रतिदिन दो कच्चे अंडे खाने से आपको एक सेब के बराबर एंटी-ऑक्सीडेंट प्राप्त हो सकते हैं। अंडे के अंदर पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व शरीर के विकास के लिए अत्यधिक लाभदायक होते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए (Good for heart health)
कच्चे अंडे HDL या "अच्छे" कोलेस्ट्रॉल से भरे होते हैं। उच्च HDL कोलेस्ट्रॉल आपके दिल को बैड कोलेस्ट्रॉल से बचाता है। अंडे भी ओमेगा-3 की तरह फैटी एसिड से भरे होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं।

इम्युनिटी को मजबूती दें (Strengthen immunity)
कच्चे अंडे में विटामिन A और विटामिन B12 के उच्च स्तर के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो एक अच्छा इम्यून सिस्टम बनाते हैं।

एनर्जी प्रदान करें (Provide energy)
कच्चे अंडे पोषक तत्वों से भरे होते हैं जो आपको एनर्जी से पूर्ण महसूस कराते हैं। यह प्रोटीन के समृद्ध स्रोत हैं और आवश्यक अमीनो एसिड का एक पूर्ण स्रोत माने जाते हैं।

कच्चा अंडा खाने के नुकसान

1. कच्चे अंडे में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कच्चा रहने पर हमारा शरीर ठीक से डाइजेस्ट नहीं कर पाता है।

2. कच्चे अंडे में मौजूद हाई-प्रोटीन से कुछ लोगों को एलर्जी होती है। कच्चा अंडा और दूध में प्रोटीन अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। दूध और कच्चे अंडे का सेवन एक साथ करने पर एलर्जी की शिकायत बढ़ सकती है, इस कारण सांस लेने में परेशानी सूजन और उल्टी जैसी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

3. दूध और कच्चे अंडे का सेवन करने से आपके शरीर में सालमोनेला नामक बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर सकता है जिससे पेट से संबंधित समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, पेट, दर्द आदि हो सकती हैं।