दुनिया के टॉप यूरोलॉजिस्ट ने लोगों को पेशाब करने का सही तरीका बताया है. इस तरीके को जानने के बाद ये सामने आया कि अभी तक दुनिया के नब्बे प्रतिशत मर्द गलत ढंग से पेशाब कर रहे थे. क्या आप सही तरीका जानते हैं?
इंसान के लिए सबसे जरुरी चीज है हेल्थ. अगर इंसान स्वस्थ है तो वो कोई भी परेशानी और मुसीबत को झेल सकता है. लेकिन अमीर से अमीर शख्स भी बीमारियों के साथ लाचार दिखाई देता है. सीजनल फ्लू आदि तो लोगों की इम्युनिटी टेस्ट करने के लिए होते हैं. इनका होना भी जरुरी है. लेकिन कुछ ऐसी बीमारियां होती हैं जो इंसान को उनकी लापरवाही के कारण होती है. हेल्थ एक्सपर्ट ने लोगों को ये बताकर हैरान कर दिया कि उनके पेशाब करने के तरीके की वजह से भी कई बीमारियां होती हैं.
भारत में आपने अक्सर सड़क के किनारे लोगों को पेशाब करते हुए देखा होगा. पब्लिक टॉयलेट्स में भी जेंट्स के लिए खड़े होकर पेशाब करने की व्यवस्था की जाती है. लेकिन अब डॉ गेराल्ड ने बताया कि ये तरीका बिलकुल गलत है. कभी भी खड़े होकर पेशाब नहीं करना चाहिए. ये आपके ब्लैडर के लिए सही नहीं है. जब भी पेशाब करें, टॉयलेट सीट पर बैठकर करें. इससे आपका ब्लैडर बिलकुल स्वस्थ रहेगा.
अपने तर्क के लिए एक्सपर्ट ने 13 देशों के 7 हजार मर्दों पर सर्वे किया. इसमें सामने आया कि नब्बे प्रतिशत से ज्यादातर मर्द खड़े होकर पेशाब करना पसंद करते हैं. ऑस्ट्रेलिया में 25 प्रतिशत मर्द बैठकर तो 27 प्रतिशत खड़े होकर पेशाब करते हैं. जर्मनी में चालीस प्रतिशत मर्द खड़े-खड़े ही पेशाब करना पसंद करते हैं. डॉ गेराल्ड के मुताबिक़, मर्दों को हमेशा बैठकर पेशाब करना चाहिए. इससे काफी फायदा होता है. ऐसा करने से पेल्विक मसल्स और स्पाइन रिलैक्स रहती है जिससे कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं. तो आप कैसे पेशाब करने वालों में शामिल हैं?