आगे पढें... अच्छी और गहरी नींद लेने के लिए सोने से पहले ये जरूर खाएं

अच्छी नींद न आने के कारण कई लोग परेशान रहते हैं ऐसे लोग बेहतर और गहरी नींद के उपाय सर्च करते रहते हैं. इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सोने से पहले खाने पर गहरी नींद लेने में मदद मिल सकती है.

अगर आपको भी रात में गहरी और अच्छी नींद नहीं आती है, तो सोने से पहले डॉक्टर की सलाह लेकर निम्न चीजों का सेवन कर सकते हैं.

1. बादाम (Almonds)

बादाम में मेलाटोनिन हार्मोन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. मेलाटोनिन एक ऐसा हार्मोन है, जो सोने और जागने के चक्र को नियंत्रित करने में मदद करता है. वहीं 28 ग्राम बादाम में 77 मिलीग्राम मैग्नीशियम और 76 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो मांसपेशियों को रिलेक्स करता है और नींद को बढ़ाने में मदद करता है. इसलिए चाहें तो सोने से पहले कुछ बादाम का सेवन किया जा सकता है. 

2. गर्म दूध (Warm milk)

अक्सर सोने से पहले कुछ लोग गर्म दूध का सेवन करते हैं, क्योंकि दूध में नींद को बढ़ावा देने वाले चार यौगिक ट्रिप्टोफैन, कैल्शियम, विटामिन डी और मेलाटोनिन पाए जाते हैं. नींद को बढ़ाने में ये यौगिक काफी मदद करेंगे. इसलिए रात को सोने से पहले एक कप गर्म दूध पीना काफी फायदेमंद होगा. दूध कम फैट वाला हो, तो और भी बेहतर रहेगा. 

3. अखरोट (Walnuts)

अखरोट में कुछ यौगिक जैसे मेलाटोनिन, सेरोटोनिन और मैग्नीशियम होते हैं, जो नींद को बढ़ावा देते हैं. 100 ग्राम अखरोट में 158 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 441 मिलीग्राम पोटेशियम, 98 माइक्रोग्राम फोलेट और 98 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है. इसलिए चाहें तो कुछ मात्रा में इसका भी सेवन किया जा सकता है. अखरोट में मेलाटोनिन की मात्रा अधिक होती है, लेकिन रिसर्चर्स ने अभी तक अखरोट को खाने और नींद के बीच बेहतर संबंध साबित नहीं किया है. 

4. फैट वाली मछली (Fatty fish)

सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी फैटी फिश स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होतची है. इनमें काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है, जो कि गहरी नींद में मदद करता है. उदाहरण के लिए, 85-ग्राम सैल्मन मछली में आपकी रोजाना की जरूरत का 71 प्रतिशत विटामिन डी पाया जाता है. इसके अलावा फैट वाली मछली में स्वस्थ ओमेगा -3 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है, जो कि सूजन को कम करने, हार्ट को सुरक्षित रखने और दिमाग को एक्टिव बनाए रखने में मदद कर सकता है. इसलिए अगर रात के खाने में फैट वाली मछली का सेवन करते हैं, तो रात में गहरी नींद आ सकती है.

5. कैमोमाइल टी (Chamomile tea)

कैमोमाइल टी, एक तरह की हर्बल टी है, जिसे पीने के कई फायदे बताए गए हैं. इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने, पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि कैमोमाइल चाय पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है एंग्जाइटी और डिप्रेशन भी कम हो सकता है. इसमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कि नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं. इसलिए चाहें तो सोने से कुछ देर पहले इसका सेवन कर सकते हैं.